लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित : डॉक्टर

By: Dilip Kumar
8/18/2019 1:51:18 PM
नई दिल्ली

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित हैं, इसीलिए वह ज्यादा चल-फिर नहीं पा रहे है। उनका इलाज कर रहे डाक्टर ने यह जानकारी दी। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में यहां उनका इलाज कर रहे डॉ. डी.के. झा ने कहा, “लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित हैं। यद्यपि यहां टहलने के लिए पयार्प्त जगह नहीं है, फिर भी हम उन्हें टहलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें कई अन्य बीमारियां हैं।”

लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में 14 साल जेल की सजा काट रहे हैं। तबीयत खराब होने की वजह से वह पिछले एक साल से रिम्स में इलाज करा रहे हैं। 31 अगस्त को उन्हें यहां एक साल हो जाएगा। झा ने कहा कि वह निधार्िरत भोजन ले रहे हैं, उनकी तरह से और कोई विशेष मांग नहीं की गई है। हर शनिवार को लालू प्रसाद से तीन लोग अस्पताल में मिल सकते हैं। इस शनिवार को लालू के रिश्तेदार विमल यादव और दो अन्य लोग उनसे मिले।


comments