अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर कहा- करूंगा सरेंडर

By: Dilip Kumar
8/19/2019 1:04:06 PM
नई दिल्ली

एके-47 और ग्रेनेड मिलने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस के साथ लुका-छिपी खेल रहे हैं। शनिवार देर रात पुलिस की टीम पटना स्थित विधायक निवास गिरफ्तार करने पहुंची, तो विधायक गायब थे। पुलिस ने घर में छापेमारी की और तलवार तथा सरकारी मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पत्नी से भी पूछताछ की गई। उनके आवास से एक फरार आरोपी छोटन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद अनंत सिंह ने पुलिस को उसकी हैसियत बता दी है। रविवार देर शाम टीवी चैनल पर अनंत सिंह का वीडियो दिखा, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वे भागे नहीं हैं, बीमार दोस्त को देखने आए हैं। उन्हें फंसाया गया है। वे जल्‍दी ही आत्मसमर्पण करेंगे। सूत्रों के माध्यम से पुलिस को विधायक के दिल्ली में होने की जानकारी मिली है। इसके बाद एक टीम वहां भेज दी गई है। हालांकि, अनंत सिंह को गिरफ्तार करने में नाकाम रहे अधिकारी अब इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।


comments