डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर सभी पार्टियों के नेताओं ने जताया शोक

By: Dilip Kumar
8/19/2019 1:27:40 PM
नई दिल्ली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि डॉ जगन्नाथ मिश्रा प्रख्यात राजनेता एवं शिक्षाविद थे। बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से बिहार के साथ-साथ पूरे देश की राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

''बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।-तेजस्वी यादव,राजद नेता

''बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्रा जी का निधन हो गया है ,प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।''-गिरिराज सिंह,केंद्रीय मंत्री

''बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्र जी के निधन की खबर दु:खद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों के लिए संबल की कामना करता हूँ।''-उपेंद्र कुशवाहा,पूर्व केंद्रीय मंत्री

''बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन की सूचना मिल रही हैं । उनको कोटि कोटि नमन और श्रद्धांजली बिहार के राजनेताओं को युवा तुर्क का खिताब उन्होंने ही इंदिरा जी के जमाने में दिलवाया था। आप को विनम्र श्रधांजलि।''-अजय आलोक,जदयू

''बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन बिहार की राजनीति में पैदा हुए उस शून्य की तरह है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। लोकप्रिय जननेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।''-मंगल पांडेय,स्वास्थ्य मंत्री,बिहार सरकार

''बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा जी का निधन अत्यंत दुखद है। उनका चले जाना अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से हम सब शोकाकुल हैं। श्रद्धांजलि।''-संजय सिंह,जदयू नेता

''बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र अब नही रहे, कांग्रेस शासन में 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके डॉ मिश्रा के निधन से राज्य के सार्वजनिक जीवन को भारी क्षति हुई है, उनके प्रति श्रद्धाजलि अर्पित करता हूँ।''-प्रेम चंद्र मिश्र,कांग्रेस नेता

''बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र जी के निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिवार को मजबूती प्रदान करे।''-मो.अली अशरफ फातमी

''बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कोसी पुत्र डॉ जगन्नाथ मिश्रा जी का आज देहांत हो गया। उन्हें मेरा अंतिम प्रणाम! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके अपनों एवं सभी चाहने वालों के साथ है। बिहार के एक दौर को डॉ जगन्नाथ जी का युग कहा जाता था।''-पप्पू यादव,जाप नेता

''श्री जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन की समाचार सुन मन दुखी हो गया। जब भी इन बीते वर्षों मे उनसे मुलाक़ात होती तो उनका स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। बिहार की राजनीति के एक अध्याय थे जगन्नाथ मिश्रा जी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति।।''-डॉ. मदन मोहन झा,कांग्रेस अध्यक्ष

''बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिक्षाविद् डॉ जगन्नाथ मिश्र जी के निधन की खबर अत्यन्त दु:खदायी है। परमपिता से प्रार्थना है कि वे आपकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और आपके परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। ऊॅं शांति।ÓÓ- संजय कुमार झा,मंत्री


comments