पाकिस्तान ने पुंछ में सीजफायर तोड़ा, भारत का एक जवान शहीद

By: Dilip Kumar
8/20/2019 6:57:03 PM
नई दिल्ली

पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया। कृष्णा घाटी सेक्टर में की गई इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में भारतीय सेना का एक जवान नायक रवि रंजन कुमार सिंह शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि इसमें चार अन्य जवान घायल हो गए।

पिछले शनिवार को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस फायरिंग में सेना के लांस नायक संदीप थापा (35) शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने माकूल जवाब देते हुए पाक की एक चौकी उड़ा दी थी। पाकिस्तान ने पहले ही एलओसी पर अपने पांच सैनिकों के मारे जाने की बात कबूली थी।

गत 29 जुलाई के बाद से पाकिस्तान छह बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्तानी सेना ने 1, 5 और 7 अगस्त को राजौरी के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की थी। जुलाई में पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी में फायरिंग की थी। इसमें 10 दिन के बच्चे की मौत हो गई थी। सेना के दो जवान शहीद हुए थे।

 


comments