मोदी ने कहा- सरकार के ये 100 दिन विकास, जनसंकल्प और परिवर्तन के रहे हैं

By: Dilip Kumar
9/8/2019 1:56:32 PM
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के रोहतक पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। रविवार को केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन भी पूरे हुए। मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि 100 दिन में कुछ लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है। कुछ लोग चुनाव पराजय से इतने बेहाल हैं कि मन सुन्न हो गया। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की 18 अगस्त से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा का समापन भी हो गया। राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द आचार संहिता लग सकती है।मोदी ने रैली में 2 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

प्रधानमंत्री की इस रैली में नेताओं की लोकप्रियता और समर्थन का भी भाजपा संगठन हिसाब रखेगा। रैली स्थल तक पहुंचने वाले सारे मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पन्ना प्रमुख रैली में कितने समर्थकों को लेकर पहुंच रहे हैं। रैली शुरू होने से खत्म होने तक इन सीसीटीवी की निगरानी की जाएगी।


comments