समाजवादी पार्टी ने रामपुर से आजम खां की पत्नी को बनाया प्रत्याशी

By: Dilip Kumar
9/29/2019 6:11:35 PM
नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीट रामपुर से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस सीट से सांसद आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। तंजीम फातिमा वर्तमान में यूपी से राज्यसभा सांसद हैं।
बता दें कि यह आजम खां की सीट है। इस सीट को छोड़ने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस पर सपा किसके नाम पर दांव खेलेगी। आजम खां के सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह विधानसभा सीट रिक्त है।

रामपुर में 21 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। इस बावत 23 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। सांसद आजम खां की पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा ने शुक्रवार को सपा के नाम से नामांकन पत्र खरीदा। सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने भी पार्टी के नाम ही नामांकन पत्र खरीद लिया। दोनों ने तीन तीन सेट लिए हैं।


comments