हरियाणा में भाजपा की पहली सूची: 78 उम्मीदवारों के नाम घोषित; योगेश्वर, संदीप सिंह और बबीता फोगाट को

By: Dilip Kumar
9/30/2019 6:09:31 PM
नई दिल्ली

Haryana Assembly Election 2019 लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सीएम मनोहर लाल करनाल और हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे। सूची सायं साढ़े चार बजे के बाद घा‍ेषित की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल और हरियाणा भाजपा के प्रधान सुभाष बराला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे। अभी 78 उम्‍मीदवारों की घोषणा की गई है। सबसे अहम यह की राज्‍य के उद्योग मंत्री विपुल गोयल का टिकट कटने की सूचना है। सात विधायकों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने नौ महिलाओं को टिकट दिए हैं। तीन खिलाडियों को टिकट दिया गया है।

अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त सोनीपत जिले के बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के पेहवा और अंतरराष्‍ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव लड़ेंगी। पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्‍ता को भाजपा का टिकट मिला है। कैबिनेट मंत्री कृष्‍णलाल पंवार को इसराना से उम्‍मीदवार बनाया गया है। इसी तरह कैबिनेट मंत्री कविता जैन को सोनीपत से प्रत्‍याशी होंगी।

बता दें कि रविवार देर रात पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया। सूची जारी करने से पहले केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से चर्चा के बाद चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर एक बार फिर बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष बराला मौजूद रहे।

इन 12 सीटों के लिए अभी प्रत्‍याशी घोषित नहीं किए गए हैं-

- नारायणगढ़ (अंबाला)

- पानीपत (शहरी)

- गन्‍नौर (सोनीपत)

- खरखौदा (सोनीपत)

- फतेहाबाद

- आदमपुर(हिसार)

- तोशाम (भिवानी)

- महम

- कोसली

- रेवाड़ी

- गुरुग्राम

- पलवल।

----------

घोषित किए गए प्रत्‍याशी-

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी

अंबाला कैंट अनिल विज

अंबाला शहर असीम गोयल

जगाधरी कंवर पाल गुर्जर

कलायत कमलेश

कैथल लीला राम गुर्जर

पुंडरी एडवोकेट वेदपाल

घरौंडा हरविंदर कल्याण

असंध सरदार बख्शीश सिंह

पानीपत ग्रामीण महीपाल ढांडा

इसराना कृष्ण लाल पंवार

सोनीपत कविता जैन

जींद कृष्ण मिड्ढा

उचाना प्रेमलता

नरवाना संतोष ढांडा

रतिया लक्ष्मण

कालांवाली बलकौर सिंह

डबवाली आदित्य देवीलाल

रानियां रामचंद्र कांबोज

सिरसा प्रदीप रतूसरिया

नारनौंद कैप्टन अभिमन्यु

बादली ओमप्रकाश धनखड़

हांसी विनोद भ्याणा

हिसार डॉ. कमल गुप्ता

नलवा रणबीर गंगवा

लोहारू जेपी दलाल

बाढड़़ा सुखविंद्र मांढी

बवानी खेड़ा विशंभर वाल्मीकि

रोहतक मनीष ग्रोवर

बहादुरगढ़ नरेश कौशिक।

 


comments