अशोक गहलोत ने पीएम मोदी व आरएसएस पर साधा निशाना

By: Dilip Kumar
10/1/2019 8:46:38 PM
नई दिल्ली

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मंगलवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जयपुर में विशेष सत्र हुआ। सत्र में कांग्रेस सत्ता और संगठन की मजबूती पर मंथन करने के साथ ही दिग्गज कांग्रेसियों ने एक तरफ जहां केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, वहीं दूसरी तरफ एक-दूसरे पर भी शब्दबाण चलाए भी चलाए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जो लोग अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करते थे, वो आज महात्मा गांधी और सरदार पटेल की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे। स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबिरी करके उन्हें फंसाने का काम करते थे। भाजपा और आरएसएस के लोग पहले देश से माफी मांगने और फिर गांधी का नाम लें। आज चुनाव जीतने और राजनीति करने के लिए आरएसएस और भाजपा को गांधी का नाम लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश का लोकतंत्र खतरे में है। देश में भय का माहौल है।


comments