महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, इन चार नामों का किया एलान

By: Dilip Kumar
10/3/2019 7:32:17 PM
नई दिल्ली

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने गुरुवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में चार नामों का एलान किया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है।तीसरी सूची में शिरपुर से कांशीराम पवारा को टिकट दिया गया है। वहीं रामटेक से मल्लिकार्जुन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है।

सकोली से परिणय फुके को टिकट मिला है। और मलाड पश्चिम से रमेश सिंह ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया है।


comments