मोदी बोले, राम मंदिर-370 पर कांग्रेस बेनकाब

By: Dilip Kumar
12/3/2019 1:49:36 PM
नई दिल्ली

झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा...सत्‍ता वापसी की पुरजोर कोशिश में जुटी बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी में डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए। पीएम मंगलवार को झारखंड के खूंटी और जमशेदपुर में भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर एक बार फिर से झारखंड में बीजेपी की वापसी का दम भरने आए हें। खूंटी में पीएम के सभा स्‍थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। अपने चहेते मोदी को सुनने के लिए यहां दूर-दराज से बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं

 पीएम ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वाले आपका भला नहीं चाहते। मुझे विश्‍वास है कि आप सभी कांग्रेस के झूठ की सारी बातें लोगों तक पहुंचाएं। आप मतदान के दिन भारी संख्‍या में मतदान कर इनके झूठ को बेनकाब कर दें। फिर एक बार कमल पर बटन दबाकर झारखंड के विकास के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा को मौका दें। आप सब यहां पहुंचे, आपका आशीर्वाद मिला, इसके लिए आभार। भारत माता की जय। भारत माता की जय के नारे लगवाए।

पीएम ने कहा कि पूरे देश में आदिवासी कला संस्‍कृति को संजाने के लिए अनेक संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि यहां दुनिया भर के लोग पहुंचे। इतने उद्योग लगे कि युवाओं को रोजगार के यहीं अवसर मिले। कांग्रेस और उनके मित्रों से सावधान रहें। उनका इतिहास, उनके कारनामे याद करें, उनकी नजर यहां की प्राकृतिक संपदा पर है। ये लोग सब कुछ लूट लेंगे। इसलिए ये डर और भ्रम का माहौल बना रहे हैं।

 


comments