मंडी हाउस-लालकिला समेत दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन बंद, कई जगह रूट डायवर्जन

By: Dilip Kumar
12/19/2019 2:17:54 PM
नई दिल्ली

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस के कहने पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने 18 मेट्रो स्टेशनों पर आवागमन बंद कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इन सातों मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, यहां पर ट्रेनें भी नहीं रुक रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया है कि इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन नहीं रुकेंगी।

इससे पहले दो दिन पहले मंगलवार को भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर-पूर्व दिल्ली के 7 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए थे। इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने रेड लाइन रूट पर वेलकम, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों को बंद दिया था। 

ये स्टेशन हैं बंद

जसोला 
जामिया मिल्लिया इस्लामिया 
लोक कल्याण मार्ग 
उद्योग भवन 
आइटीओ 
प्रगति मैदान 
खान मार्केट 
शाहीन बाग 
मनीरका 
लाल किला 
जामा मस्जिद
चांदनी चौक 
विश्वविद्यालय
पटेल चौक 
केंद्रीय सचिवालय 
मंडी हाउस 
बाराखंभा 

 


comments