बिहार बंद में जगह-जगह गुंडई; पटना में तीन को लगी गोली

By: Dilip Kumar
12/21/2019 2:27:33 PM
नई दिल्ली

नागरिकता संशोधन कानून एवं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शनिवार को बिहार बंद किया है। सुबह से ही बंद का असर दिखने लगा है। महागठबंधन के सहयोगी दलों एवं वाम दलों ने भी आरजेडी के बंद का समर्थन किया है। बंद के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है।

इसके पहले बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरजेडी की ओर से राजधानी पटना समेत सभी जिलों, प्रखंडों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकाले गये। बंद को लेकर आरजेडी नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर उसने आरजेडी समर्थकों को नुकसान पहुंचाया तो अंजाम बुरा होगा। लेकिन बंद के दौरान आरजेडी कार्यकर्ता ही जगह-जगह हिंसा पर उतर आए हैं।

01.54 बजे: औरंगाबाद शहर में जामा मस्जिद के समीप आंदोलनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव। दारोगा समेत आधा दर्जन पुलिसकमीॅ घायल। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

01.45 बजे: पटना के फुलवारीशरीफ में दो गुटों की भिड़ंत के बाद तनाव बरकरार। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती। वहां टमटम पड़ाव के नजदीक एक धार्मिक स्थल को भी क्षति पहुंचाई गई है।

01.40 बजे: डाक बंगला चौराहा पर धरना पर बैठे तेजस्‍वी यादव।

01.30 बजे: आरजेडी नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव आरजेडी कार्यालय से सड़क पर उतरे। वहां से वे डाक बंगला चौराहा पहुंचे।

01.28 बजे: भागलपुर में बंद के दौरान कई जगहों पर वाहनों के शीशे तोड़े गए। खुद आरजेडी जिला अध्यक्ष तिरुपति नाथ यादव ने भी कई वाहनों में तोड़फोड़ की। कोतवाली पुलिस ने तिरुपतिनाथ यादव और आरजेडी के युवा अध्यक्ष मो. चांद को गिरफ्तार कर लिया है।


comments