केजरीवाल बोले- दिल्ली ने बेटे पर जताया भरोसा

By: Dilip Kumar
2/11/2020 3:59:50 PM
नई दिल्ली

चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के बीच आए। पार्टी मुख्यालय में छत पर बनाए गए मंच से कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 63 सीटों पर बढ़त बना ली है। इन सीटों पर आप जीतने के करीब है। इस बार भी केजरीवाल का झाड़ू जमकर चला है। जो भाजपा शुरुआत में 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, वह अब 7 पर आ गई है। चुनाव नतीजे की सबसे तेज अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Jagran.Com के साथ

हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें- केजरीवाल

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल बोले- यह भगवान हनुमान का दिन है, जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें, ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें।

नई तरह की राजनीति की शुरुआत- केजरीवाल

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा,यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है। यह एक नया संकेत है।

यह उन लोगों की जीत है जो मुझे अपना बेटा मानते हैं- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं तीसरी बार AAP पर अपना विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करता हूं। यह उन लोगों की जीत है जो मुझे अपना बेटा मानते हैं और हमें वोट देते हैं।


comments