बुलन्दशहर: लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन पर 272 नामजद

By: Dilip Kumar
3/27/2020 6:48:58 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर(रविन्द्र कुमार शर्मा)। नोवेल कोरोना वायरस-19 के संक्रमण से बचाव दृष्टिगत सम्पूर्ण भारत को लॉकडाउन किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए समस्त थानाप्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है तथा अभियान के दौरान जनपद पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से अपनी दुकानों/शोरूम को खोलकर बैठने वाले दुकानदारों/शोरूम एवं अन्य के विरूद्ध अब तक कुल 195 अभियोग पंजीकृत किए गये है जिनमें 272 अभियुक्तों को नामजद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूम रहे 1750 वाहनों के चालान, 127 वाहन सीज व 1,95,000 रूपये शमन शुल्क वसूला गया है। जनपद में विभिन्न चैराहों/मार्गों पर 106 बैरियर व नाके स्थापित किए गये है तथा आक्समिक सेवाओं के लिए 1329 वाहन परमिट किए गए है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अरूणा राय द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सर्वाधिक 50 अभियोग, 751 वाहनों के चालान, 18,200 रूपये शमन शुल्क वसूला गया है।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राबाद द्वारा 25 अभियोग, 112 वाहनों के चालान, प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर द्वारा 36 अभियोग, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 08 अभियोग, 80 चालान, 19400 रूपये शमन शुल्क, थाना स्याना पुलिस द्वारा 05 अभियोग, 53 चालान, 24000 रूपये शमन शुल्क व थाना खुर्जानगर पुलिस द्वारा 06 अभियोग पंजीकृत करते हुए, 112 चालान, 40800 रूपये शमन शुल्क वसूला गया है। जनपद पुलिस द्वारा लगातार आमजन को कोरोना वायरस के फैलने की संक्रमणता की गम्भीरता व परिणाम एवं सावधानियों से अवगत कराते हुए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनता से अपेक्षा की जा रही है कि अपने घरों से बाहर न निकले। अत्यन्त अपरिहार्य आवश्यकता की स्थिति में ही घरों से बाहर निकला जाए।


comments