बिहार में कोरोना के फिर मिले 118 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 2105

By: Dilip Kumar
5/22/2020 6:48:35 PM
नई दिल्ली

बिहार में कोरोना ने कल नया रिकॉर्ड बनाया है। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। अब तक कुल 2105 मरीज मिले हैं। इनमें करीब 1200 से ज्यादा प्रवासी मजदूर हैं। पिछले 36 घंटे में रिकॉर्ड 329 मरीजों की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को 118 नए मरीज मिले। मधुबनी में 34, कटिहार में 19, बेगूसराय में 17, समस्तीपुर में 10 और पटना व गोपालगंज में 9-9 नए मरीज मिले हैं। सारण के 6, खगड़िया के 5, नवादा के 3, मधेपुरा के 2 और अरवल, सुपौल, पू. चंपारण व वैशाली के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Image

Image

Image

25 मई से पटना एयरपोर्ट से 17 घरेलू विमानों का ऑपरेशन शुरू होगा। इसमें पटना से दिल्ली के लिए 5 विमान उड़ान भरेंगे। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, रांची, लखनऊ, अमृतसर और अहमदाबाद के लिए एक-एक उड़ान शुरू होगी। फ्लाइट्स का किराया 3 से 10 हजार के बीच होगा।

राज्य में प्रवासी मजदूरों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग कराई जाएगी ताकि किसी में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण हो तो तुरंत उसकी पहचान हो सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश दिया है और कहा है कि इसका लगातार फॉलोअप भी किया जाए। इस आदेश का सख्ती से पालन हो और ध्यान रहे कि कोई प्रवासी मजदूर इसमें न छूटे। यह काम विशेष टीम बनाकर होनी चाहिए।

कोरोना मरीजों का रिकवटी रेट जहां देश में धीरे-धीरे बढ़ रहा है वहीं बिहार में यह तेजी से गिर रहा है। करीब 15 दिन पहले यहां 54 प्रतिशत की रफ्तार से मरीज ठीक हो रहे थे। लेकिन, जब से प्रवासी मजदूरों के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ तब से रिकवरी रेट में तेजी से गिरावट आई। वर्तमान में बिहार का रिकवरी रेट 29 प्रतिशत है। यह राष्ट्रीय औसत से करीब 11 फीसदी कम है।

पिछले 24 घंटे में जहानाबाद जिले में सबसे अधिक 50 नए केस सामने आए हैं। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 108 पहुंच गया है। जिले के हुलासगंज प्रखंड में 17, घोसी के 12, सदर के 8, मोदनगंज के 7, मखदुमपुर के 4, और रतनी प्रखंड के एक व्यक्ति शामिल हैं। गुरुवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें एक होमगार्ड जवान भी शामिल हैं। जिले में 5 लोग ठीक हुए हैं।


comments