बिहार में कोरोना से 16वीं मौत, मिले 149 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 3185

By: Dilip Kumar
5/28/2020 10:29:41 PM
नई दिल्ली

बिहार में गुरुवार को कोरोना के 149 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें उत्तर बिहार में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3185 हो गई है। इधर, पिछले 24 घंटे में 132 संक्रमित महामारी से स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 1050 लोग इस महामारी को पराजित करने में सफल हुए हैं। गुरुवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरे राज्य से लौटे प्रवासी की मौत 25 मई को ही हो गई थी। आज इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक और मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।

Image

Image

Image

Image

Image

गुरुवार को पटना से एक बार फिर दो पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति दीघा और एक बाढ़ का है। इनके अलावा गया से 12, सिवान से 5, भागलपुर से 5, पूर्णिया से 8, नवादा से 10, सुपौल से 3, खगडिय़ा से 5, गोपालगंज से 2 और औरंगाबाद-बेगूसराय से 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित और 132 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 1050 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुल संक्रमित 3090 में अकेले प्रवासियों की संख्या 2168 हैं। राज्य में अभी एक्टिव केस की संख्या 2226 है।

बुधवार को 15वें कोरोना मरीज की मौत हो गई जो कि ट्रेन से जहानाबाद उतरा था और पूर्वी चंपारण का रहनेवाला था। उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। मरीज को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसकी कोरोना जांच किये जाने पर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

इधर, प्रदेश में बुधवार को 68 कोरोना के संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3036 हो गई है। वहीं बुधवार को सबसे अधिक 118 संक्रमित मरीजों की फाइनल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बिहार में अबतक कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 918 हो गई है। ताजा आंकड़े के अनुसार कोरोना संक्रमित प्रवासी के मामले में महाराष्ट्र से आने वाले सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि इससे पहले दिल्ली से आने वालों में सर्वाधिक प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले थे।


comments