हर गांव और शहर में पहुंचेगा प्रियंका का कैलेंडर

By: Dilip Kumar
1/21/2021 6:57:57 PM
नई दिल्ली

इंडियन कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नये तरीके से ब्रांडिंग कर रही है। कांग्रेस नये वर्ष में अब अपनी पार्टी की शीर्ष स्तर की नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के हर गांव के साथ शहर के घरों में भी पहुंचा रही है। कांग्रेस ने नये वर्ष 2021 में एक कैलेंडर तैयार किया है। जिसमें प्रियंका गांधी के संघर्ष को 12 पेज पर दिखाया गया है। अब इस कैलेंडर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर गांव और हर शहर तक पहुंचा रही है। इस कैलेंडर में जिसमें प्रियंका गांधी के सोनभद्र तक जाने से लेकर हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने तक की तस्वीर लगाई गई है।

प्रियंका गांधी की तस्वीर वाले इस 12 पेज के कैलेंडर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेताओं ने घर-घर तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। अब इस 12 पेज के कैलेंडर की मदद से कांग्रेस ने अपना संदेश देने के साथ सियासी समीकरण साधने की कवायद की है। कांग्रेस नए साल में उत्तर प्रदेश में हर गांव और शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी के भेजे कैलेंडर पहुंचा रही है। यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।


comments