राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति ने मनाया देव दीपावली उत्सव

By: Dilip Kumar
11/27/2021 4:33:41 PM

फिरोजाबाद से कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट. राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित देव दीपावली उत्सव का होटल कंचन विला आगरा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक माह में ही देवी मां महालक्ष्मी जी का जन्म हुआ था और इसी माह में भगवान विष्णु जी 4 माह के निद्रा से जागे थे। इसी दिन भगवान शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इस खुशी में इस दिन देवताओं ने स्वर्ग में दीपावली मनाई इसलिए देव दीपावली भी कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान अवश्य करना चाहिए। अंत में उन्होंने देव दीपावली उत्सव मनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।


comments