पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलाई

By: Dilip Kumar
11/27/2021 5:12:25 PM

फिरोजाबाद से कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट. संविधान दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर जनपद के सभी थानों, पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया गया। सभी को मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ सभी को भारतीय संविधान में दिए मूल कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने, देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करने, महिलाओं का सम्मान करने, पर्यावरण का संरक्षण करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने की शपथ दिलायी गयी।


comments