अलीगढ़ : धनसारी स्थित शिक्षण संस्थान में पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

By: Dilip Kumar
4/22/2022 8:31:30 PM

अलीगढ़(राजपाल सिंह आर्य)। सिद्धार्थ गौतम शिक्षण एवं संस्कृति समिति द्वारा संचालित डॉक्टर बी आर अंबेडकर जन्म शताब्दी महाविद्यालय एस पी एल ए इंटर कॉलेज और एसपीएल जूनियर हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि मेघ सिंह द्वारा तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा बुद्ध वंदना प्रस्तुत करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सर्व प्रथम डॉक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि पृथ्वी हमारी मां है उसका श्रृंगार समस्त पादप हैं हमें पेड़ पौधे लगाकर पृथ्वी का श्रृंगार करना चाहिए और संकल्प लेना है कि हम पेड़ पौधे लगाएंगे उनकी हिफाजत करेंगे। राजवीर सिंह ने कहा कि हमें पर्यावरण में आ रही गिरावट के खिलाफ समाज को जगाना है पर्यावरण संरक्षित एवं सुरक्षित होगा तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे। अमानत अली ने कहा पर्यावरण का संरक्षण ही हमारे जीवन को सुरक्षा प्रदान करता है। अध्यापिका हेमा ने कहा स्वस्थ जीवन के लिए मानव को पृथ्वी की मां की भांति सुरक्षा करके जीव जंतु और पादप ओं की देखभाल करनी है इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। फराना ने कहा प्रदूषण का बढ़ता प्रकोप न केवल मानव जीवन को बल्कि जीव जंतुओं के साथ साथ पादपों के भविष्य के लिए भी खतरा है। छात्र-छात्राओं में राहुल शर्मा कुमारी ज्योति अरमान फैजान अरबाज अरुण कुमार संगीता वंदना इत्यादि ने विचार रखे।

अध्यापक गणों ने बॉबी कुमार, गौतम मक्खन सिंह, राजवीर सिंह इत्यादि ने भाग लिया। अंत में अपने अध्यक्षीय संबोधित में प्राचार्य सत्य प्रकाश ने कहा की ब्रह्मांड में पृथ्वी ही ऐसा एकमात्र ग्रह है जहां मानव जीव जंतु प्राकृतिक वनस्पति वह पेड़ पौधों का जीवन संभव है। पृथ्वी ने मानव को सारे संसाधन उपलब्ध करवाए हैं और प्रकृति के रूप में कुछ अनोखे तोहफे भी प्रदान किए हैं मानव का परम कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखें पेड़ पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाएं पॉलिथीन के प्रयोग करने से बचें, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को करने से बचें और दूसरों को भी बचाएं। इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पूरी दुनिया के देशों में मनाते हैं। आज पृथ्वी पर्यावरण और प्रकृति की हिफाजत व देखभाल करके बढ़ते तापमान, मौसम का बदलना, जीव जंतु और पादप ओं का विलुप्त होना ओजोन परत का शिथिल होना जल , हवा मिट्टी का दूषित होना इत्यादि समस्या से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान बोला गया। कार्यक्रम का संचालन राजवीर सिंह ने किया।


comments