एटा : कागजों पर चल रही है नगर पालिका के हेल्पडेस्क 

By: Dilip Kumar
6/16/2022 5:47:12 PM

एटा से डॉ. रामबाबू उपाध्याय। नगर पालिका परिषद में हेल्पडेस्ट कागजों में ही चल रही है। पालिका की ओर से अभी तक हेल्प डेस्क नहीं बनायी गयी है। जिसकी वजह से लोगों को आईजीआरएस पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करानी पड़ रही है। जबकि नगर पालिका पिछले माह जल कल कम्पाउण्ड में हेल्प डेस्क बनाने का दावा किया था। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक विभाग में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिये गये थे। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद की ओर से घोर लापरवाही वरती जा रही है। आलम यह है कि अपने मौहल्ले के वार्डो से सम्बन्धित समस्यायें बताने के लिए पोर्टल का सहारा लेना पड़ रहा है।

शहर के मौहल्लों में सफाई प्रकार जलभराव आदि की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद के हर माह में 70-80 शिकायतें आती है। उससे के बाद भी नगर पालिका को ओर हेल्प डेस्क की सुविधा नहीं की जा रही है। तथा आईजीआरएस पोर्टल पर आयी शिकायतों का निस्तारण कागजों कर दिया जाता है। यहाॅ पर पीड़ित जनता नगर पालिका कार्य दिवस पर अपनी शिकायतें करने के लिए नगर पालिका के चक्कर काटते रहते है। परन्तु नगर पालिका अधिकारी डाॅ0 दीपक वाष्र्णेय अपने कार्यालय पर उपस्थित नहीं मिलते है।

एटा की जनता ने जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल से समाचार पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि उक्त नगर पालिका अधिकारी (ईओ) को अपने कार्य दिवस में जनता की समस्यायें कार्यालय पर उपस्थित होकर सुनें। जबकि मुख्यमंत्री के सख्त आदेश है कि अपने कार्य दिवस में प्रत्येक अधिकारी समय से उपस्थित होकर जनता की समस्याओं का सुनकर निस्तारण सुनिश्चत करें। परन्तु नगर पालिका अधिकारी डाॅ0 दीपक वाष्र्णेंय मुख्यमंत्री के आदेशों धज्जिया उड़ा रहे है।


comments