मार्निंग वाक पर निकले बसपा नेता उदयवीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत       

By: Dilip Kumar
7/31/2022 12:51:46 AM

अलीगढ़ से राजपाल सिंह आर्य। समाज सेवा में रुचि रखने वाले उदयवीर सिंह गौतम क्षेत्र में बहुजन समाज सेवी तो थे ही समाज के हर तबके के साथ सब के सुख दुख में साथ देने वाले श्री प्यारे लाल आदर्श इंटर कालेज के प्रबंधक प्रतिदिन की तरह सुबह 5.30 बजे अतरौली रोड़ पर घूमने गए थे। अनाज मंडी से आगे ग्रीन बैली स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे खाई में जा गिरे। किसी ने जब देखा तो तुरंत परिवार वालों को सूचना दी जब बेटे ने देखा तो सिर से खून बह रहा था।
आनन-फानन में डाक्टर को दिखाया गया तो डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद देखने वालो का तांता  लग गया।  गौतम जी अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं। तीन पुत्र-पुत्रियों की शादी कर चुके थे। दो बेटे अभी अविवाहित है। उदयवीर सिंह वर्ष 1988 में सभासद भी रहे और 1995 में बरला क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहे। क्षेत्र में उनकी बहुत अच्छी पकड़ थी। उदयवीर सिंह 2020 में प्यारे लाल आदर्श इंटर कालेज धनसारी के प्रबंधक चुने गए।

समाजसेवी उदय वीर सिंह गौतम का जाना समाज को बड़ी क्षति

प्रमुख समाज सेवी उदय वीर सिंह गौतम प्रबंधक श्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज धनसारी अलीगढ़ का जन्म 15 जनवरी 1965 को श्री नाथूराम नेताजी के घर में हुआ था।
सम्पन्न परिवार में जन्मे उदय वीर सिंह गौतम प्रारम्भ से ही समाज सेवा करने में एवं राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखते थे। वे सर्व प्रथम 1988 में छर्रा नगर पंचायत में सभासद बने। बहुजन समाज की राजनीति में शुरू से ही रुचि रखते थे। छर्रा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में बढ़चढ़ हिस्सा लेते थे। बहुजन समाज की राजनीति शुरू से ही की। उदयवीर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष पद सहित अनेक बसपा के जिला स्तरीय पदों पर कार्य करके बहुजन समाज में अमिट छाप छोड़ी। सन् 1995 में बरला क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे।

उदयवीर सिंह 2020 में श्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज धनसारी अलीगढ़ के प्रबन्धक के रूप चुने गए। वे उदार हृदय वाले प्रमुख समाज सेवी और कुशल व्यावहारिक इंसान थे। वे श्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज धनसारी अलीगढ़ के प्रबन्धक के रूप में बेहतर काम कर रहे थे। श्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज धनसारी अलीगढ़ के प्रबंधक उदय वीर सिंह गौतम के निधन से बहुजन समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है। सिद्धार्थ गौतम शिक्षण एवं संस्कृति समिति धनसारी अलीगढ़ शाखा महाराष्ट्र के संस्थापक / अध्यक्ष डॉ एम एल गौतम(आई ए एस ) व पदाधिकारियों और प्राचार्य सत्य प्रकाश, प्रधानाचार्य मेघ सिंह सहित शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने गहरा दु:ख जताया है।


comments