धूमधाम से मनाई गई गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती

By: Dilip Kumar
8/31/2022 2:31:00 PM

नई दिल्ली से बंसीलाल की रिपोर्ट। करावल नगर के दयालपुर गांव में चौधरी केशव गुर्जर के आवास पर धूमधाम के साथ गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती मनाई गई। मिहिर उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेन्द्र चेयरमैन ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि युवा गुर्जर मंच एवं समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष करतार सिंह ङेढा का शाल से सम्मानित किया गया। प्रमुख समाज सेवी जितेन्द्र जीतन को करतार सिंह ङेढा ने शाल से सम्मानित करते हुए गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने मिहिर भोज महान के बारे में बताया कि महान शासक मिहिर भोज महान ने 836 ईस्वी से 885 ईस्वी तक लगभग 49 साल भारतीय महाद्वीप के उत्तरी हिस्से में मिहिर भोज महान ने राज किया। उनकी राजधानी कन्नौज थी। वे गुर्जर प्रतिहार राजवंश के राजा थे। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से देश की सीमाओं को बचाने के साथ साथ अपनी संस्कृति को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे हिन्दू रक्षक के नाम से जाने जाते हैं।

श्री डेढा ने आगे कहा कि आज हर घर की छत पर हिन्दू रक्षक महान सम्राट को एक दिया जलाकर उन्हें याद करे और श्रद्धांजलि अर्पित करे। समापन भाषण में आयोजक जितेन्द्र चेयरमैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश हिन्दू रक्षक महान सम्राट को याद करे और हम केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार से महान गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती पर मिहिर उत्सव के नाम पर सरकारी छुट्टी की मांग करते हैं। मिहिर उत्सव में जितेन्द्र पहलवान, सुधीर पहलवान, मिन्टू पहलवान, रविश नम्बरदार, कपिल डेढा, राहुल कसाना, उदयवीर भाटी, हिमान्शु डेढा, शक्ति डेढा, यशपाल प्रधान, ओमसैन गुर्जर के अलावा संगठन के चेयरमैन चौधरी जयपाल सिंह इत्यादि शामिल थे।


comments