'कांग्रेस दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और निगम को कर्ज मुक्त बनाएगी' 

By: Dilip Kumar
11/19/2022 9:23:43 PM

नई दिल्ली से बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के ऐतिहासिक जन्मदिन पर दिल्लीवासियों की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कांग्रेस विजन ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, ढलाव मुक्त, कूड़ा कचरा मुक्त, महामारी मुक्त और निगम को कर्ज मुक्त बनाने के विश्वास के साथ मीडिया के समक्ष पेश किया। कांग्रेस विजन अनावरण के दौरान संवाददाता सम्मेलन को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री हारुन यूसूफ और कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने भी सम्बोधित किया।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जहां इंदिरा जी ने देश को विकास के पथ पर, अखंडता प्रबल बनाने, सुरक्षा के संकल्प के साथ विपक्षी दलों के असहयोग के बावजूद विश्व में अपना लोहा मनवाकर भारत को एक नई शक्ति रुप में उभारा। वहीं दिल्ली के विकास के लिए संकल्पित शीला दीक्षित ने अपने 15 वर्षों के शासन में दिल्ली को विकसित, भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी प्रशासन, मजबूत, हरित, प्रदूषण मुक्त और दिल्लीवासियों की चमकती दिल्ली बनाया, निगम चुनावों में जीत सुनिश्चित होने के बाद कांग्रेस दिल्ली को फिर एक बार एम.सी.डी. मतलब ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 8 वर्षों के केजरीवाल कुप्रशासन और भाजपा ने 15 वर्षों में भ्रष्ट शासन के दौरान दिल्ली को प्रदूषित, भ्रष्ट, कूड़े-कचरे, महामारी की राजधानी बनाकर दिल्ली नगर निगम को कर्ज के पहाड़ तले दबा दिया है, दिल्ली कांग्रेस दिल्ली की जनता के सम्मुख भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निगम चुनावों में जीतने के पश्चात संविधान द्वारा प्रदत शक्ति का प्रयोग करके शासन के विकेन्द्रीकृत मॉडल के साथ दिल्ली के प्रत्येक निवासी का जीवन स्तर सुधारने के लिए काम करेंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम को कर्ज मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करेगी और निगम की आय को दुगना बनाऐगी। उन्हांेने बताया कि निगम की आय को इसलिए दुगनी करना जरुरी है क्योंकि इसके बाद कर्मचारियों को वेतन समय पर मिल सकेगा, निगम की सम्पतियों को बचना नही पड़ेगा, साफ सफाई सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाऐंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही दिल्ली नगर निगम को कर्ज के जाल से मुक्त कराने के लिए योजना बनाऐंगी और प्रशासनिक स्तर पर भी निगम में क्रांतिकारी सुधार लाऐंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हैरानी की बात है कि मंत्री सत्येंद्र जैन जेल की कोठरी में पैरों की मालिश सहित सभी सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं, जो कि भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा करते हुए सत्ता और सरकारी तंत्र का दुरूपयोग है, जो केजरीवाल के भ्रष्ट प्रशासन व्यवस्था के तरीकों का स्पष्ट संकेत देता है। केजरीवाल सरकार के 80 फीसदी कैबिनेट मंत्री किसी न किसी अपराधिक मामले में संलिप्त पाए गए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब फैसला करेगी कि उन्हें एमसीडी में भ्रष्ट या ईमानदार सरकार चाहिए।

सुभाष चौपड़ा ने कहा कि कांग्रेस एम.सी.डी. -‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्राथमिकताऐं रहेगी कि हम दिल्ली में साम्प्रदायिक सद्भाव और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन व्यवस्था को पुनः बहाल किया जाएगा। अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करेंगे और खाली पदों को भरने के लिए रोजगार सृजन करेंगे। एन.जी.टी. के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों के कुतुब मीनार को निश्चित समय में खत्म करने का लक्ष्य बनाऐंगे। कूड़े की रिसाईक्लिंग करके लैंडफिलों में जाने वाले कूड़े को कम किया जाऐगा। नालियों से पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए प्लान बनाया जाऐगा ताकि वेक्टर जनित बीमारियों को कम किया जा सके। एम.सी.डी. के कामकाज में भ्रष्टाचार और सिस्टम से लेंटर माफिया को पूरी तरह से खत्म किया जाऐगा।

हारुन यूसूफ ने कहा कि प्रशासन में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्लान बनाकर आर.डब्लू.ए./एन.जी.ओ. को सहभागी बनाया जाऐगा। निगम शासन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई जाऐगी ताकि शहर को अपराध मुक्त महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जा सकें। अनिल भारद्वाज ने कहा कि निगम के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक शौचालयों, नागरिक सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करके दिल्ली वालों की परेशानियों को खत्म करके दिल्लीवासियों को सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाऐगी।


श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रगतिशील विचारों से भारत विकासशील देशों में अग्रणी बन पाया - चौ0 अनिल कुमार


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्मदिवस के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की एक सच्ची रहनुमा थी जिन्होंने अपने प्रगतिशील विचारों से भारत को विकासशील देशों में अग्रणी बनाया तथा देश से गरीबी मिटाने के लिए ऐतिहासिक 20-सूत्री कार्यक्रम लागू किया। इंदिरा जी ने सुरक्षा के संकल्प के साथ देश को विश्व में एक अलग स्थान दिलाया।nभारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चौ0 अनिल कुमार के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जय किशन, पूर्व विधायक विजय लोचव, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, नरेश शर्मा नीटू, चरणजीत राय, त्रिलोक चौधरी, योगेश जैन सहित कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने इंदिरा जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाऐ और उन्हें याद किया। पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ताओं सहित सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पाजंलि दी।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा जी के शासनकाल के दौरान, उन्होंने देश की सैन्य शक्ति को साबित करने के लिए परमाणु परीक्षण किए। उन्होंने बताया कि श्रीमती इन्दिरा जी महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए दुनिया भर से प्रशंसा मिली। इन्दिरा जी ने अपने प्रगतिशील नीतियों और कार्यक्रमों के कारण हर भारतीय के दिलों में एक स्थायी स्थान बनाया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि स्व0 इंदिरा गांधी दुनिया के कुछ चुनिंदा नेताओं में से एक थी जिन्हें हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी आधुनिक युग की एक प्रगतिशील नेता थीं। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न तथा पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से अंतरिक्ष में वैज्ञानिक गतिविधियों तथा उपलब्धियों में गहरी दिलचस्पी दिखाई जिसकी बदौलत भारत का सिर हमेशा उॅचा होता गया। उन्होंने कहा वह गरीबों से बेहद प्यार करती थी और महिलाओं के विकास के बारे में दिन रात सोचती रहती थी। उनका नेतृत्व पाकर कांग्रेस पार्टी खुद को सदैव गौरान्वित महसूस करती रहेगी।


comments