आखिरी वीकेंड पर सरस मेला में खासी भीड़, जमकर हुई खरीदारी 

By: Dilip Kumar
11/26/2022 5:30:42 PM
नई दिल्ली

दिल्ली के प्रगति मैदान के हॉल नंबर 7 (ए, बी, सी) में स्थित 41वें विश्व व्यापार मेले में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वाराआयोजित सरस मेला में आखिरी विकेंड पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिला। इसके साथ ही जमकर खरीदारी भी हुई। इसके साथ ही ग्राहकों को सरस मेला में कुछ छूट भी दिया जा रहा है। सरस मेला में महिलाओं की खासी भीड़ दिखी। महिलाओं से जुड़े हुए सामानों के स्टॉलों पर अपेक्षाकृत भीड़ ज्यादा रही। सरस मेला मे झारखंड के ट्राइबल ज्वेलरी के स्टॉल नंबर एक सौ पांच पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। ट्राइबल ज्वेलरी में इयर रिंग्स, नेकलेस, बैंगल्स आदि महिलाओं को खासी पसंद आ रहा है। वहीं, आसाम के स्टॉल पर होम डेकोरेशन के सामान भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यहां आप को पेन होल्डर, ट्रे, बॉल हेंगिंग समेत तमाम होम डेकोरेशन के आयटम लोगों को अपनी ओर सरस मेला में आकर्षित कर रहा है।

झारखंड का ट्राइबल ज्वेलरी व आसाम का होम डेकोरेशन के सामान लोगों को कर रहा आकर्षित 

इसके साथ ही सरस मेला में लोगों को नार्थ-ईस्ट के मेघालय के स्टॉल नंबर 121पर विभिन्न प्रकार के अचार (इसमें वेज व नॉनवेज दौनों अचार हैं), नेचुरल मशाले, कैंडी, जैम व जूश समेत स्टिकी राइस दिल्ली वालों को काफी आकर्षित कर रहा है। वहीं, महाराष्ट्र का बनाना चिप्स समेत पंजाब का अचार, मध्यप्रदेश का आम कैंडी समेत तमाम हेंडीक्राफ्ट व हेंडलूम का स्टॉल सरस में लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ज्ञात हो कि दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 41वें विश्व व्यापार मेले में एक बार फिर परंपरा, क्राफ्ट,कलाएवंसंस्कृति से सराबोर“वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल” थीम के साथ, 14 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2022 का आयोजन प्रगति मैदान स्थित हॉल नंबर 7 (ए, बी, सी) में किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित इस सरस आजीविका मेला 2022 में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जारहा है। 14नवंबर से 27नवंबर तकचलनेवालेइसउत्सवमें26 राज्यों के 300 के करीब महिला शिल्पकलाकार, 150 के करीब स्टॉलों पर अपनी अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शनी का प्रदर्शन कर रहे हैं।


comments