दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 22 पिस्टल और 5 मैगजीन के साथ तीन गिरफ्तार

By: Dilip Kumar
11/28/2022 7:09:52 PM

नई दिल्ली से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट।  दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्पेशल सेल ने 22 पिस्टल और पांच मैगजीन बरामद की है। इसके साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार है। पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह इसके बारे में जानकारी दी है। डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस बारे में दिल्ली पुलिस अभी और जानकारी देने वाली है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे है। श्राद्ध वाल्कर की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं और एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि दो अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 22 पिस्टल और पांच मैगजीन बरामद मामले में तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दो अपराधी मध्यप्रदेश के रहने वाले है। वहीं एक बदमाश राजस्थान का निवासी है। जिन सूत्रों से उन्होंने हथियार बरामद किए, उनकी पहचान की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने दो हथियार सप्लायरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई के गैंग पर कार्रवाही की है। रविवार को पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से संबंध रखने वाले एक गैंग से जुड़े पंजाब के दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया। स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और पवन कुमार उर्फ पम्मा के रूप में हुई है। उनके पास से 10 जिंदा कारतूस के साथ 10 हाई क्वालिटी वाली सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की गई।


comments