निर्मल यमुना के लिए बनेगी दिल्ली में मानव श्रृंखला, लेंगे यमुना को स्वच्छ करने की शपथ: गोबिंदाचार्य 

By: Dilip Kumar
6/5/2023 11:15:44 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली मे यमुना जी की आज हालत कैसी बनी है, सभी जानते हैं।केंद्र के साथ दिल्ली सरकार भी केवल राजनीति कर रही है।अब समय आगया है कि आम जन सहयोग से यमुना को बचाने के लिए एक बड़ी मुहीम शुरु करने की जरूरत है।यह कहना था समाजसेवी गोबिंदाचार्य का ,प्रेस क्लब ऑफ इंडिया मे उन्होंने यमुना मित्र के रूप मे दिल्ली की जाता के साथ चार जून को मानव श्रंखला बना कर यमुना को बचाने की मुहीम शुरु की जाने की घोषणा की।

उन्होंने बताया की 20 वीं सदी के पहले दो दशक मे महामना पडित मदन मोहन मालवीय जी गंगा जी के लिए छेड़ी गई मुहीम के बाद पहली बार दिल्ली का समाज यमुना जी के लिए लाम बंद हुआ था । उन्होंने कहा कि भारत मे 200 साल बाद किसी नदी को बचाने के लिए जन सैलाब उमड़ेगा। पंडित मालवीय जी के द्वारा छेड़ी गई मुहीम के बाद हम दिल्ली की जानता के साथ इस को आगे बढ़ाने के लिए लाम्बंद होने के लिए तैयार है,यह 4जुन् को सुबह 6.30बजे से वजीराबाद से लेकर कालिंदी कुंज 22किलो मीटर लम्बी मानव श्रंखला बनाई जा रही है।वही, यमुना संसद इसके बाद से यमुना जी के साफ होने तक यमुना संसद सक्रिय रहेगी ।जानता से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुंचकर यमुना को बचाने के लिए अपनी आहुति दे।इस मौके पर यमुना संसद के संयोजक रविशकर तिवारी,भी उपस्थित रहे।


comments