जानिए कैसे, बजेगा शंख तो बरसेगा धन और रहेंगे स्वस्थ

By: Dilip Kumar
9/18/2016 5:09:07 PM
नई दिल्ली

शंख के चमत्कार अपार हैं और महिमा अपरंपार। पूजा पाठ में शंख तो आप बजाते ही होंगे, लेकिन ये बात शायद ही आप जानते होंगे कि शंख आपकी दरिद्रता दूर कर हर कामना पूरी कर सकते है। ऐसी चमत्कारी वस्तुओं में दक्षिणावर्ती शंख भी एक है। शंख की महिमा और महत्व प्रत्येक अनुष्ठान में विशेष रूप से हैं। भगवान विष्णु के चार आयुधों में शंख प्रमुख है। प्रत्येक विशेष पूजा में शंख द्वारा अभिषेक का महत्व है।

समुद्र देव द्वारा निर्मित इस तेजस्वी शंख को जो मनुष्य अपने घर और व्यापार स्थल के पूजा स्थान अथवा तिजोरी में रखकर नित्य पूजा करता है, उस व्यक्ति की दरिद्रता, अभाव, असफलता और सभी रोगों का नाश होता है। ऐसा शास्त्रों में भी लिखा है। मां लक्ष्मी और दक्षिणावर्ती शंख की उत्पत्ति समुद्र से ही हुई है। दक्षिणावर्ती शंख जिसके घर में होता है, वहां लक्ष्मी स्थिर होकर रहती है और सब मंगल ही मंगल होता है।

तंत्र शास्त्र के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख को विधि-विधान पूर्वक जल में रखने से कई प्रकार की बाधाएं शांत हो जाती है और भाग्य का दरवाजा खुल जाता है साथ ही धन संबंधी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं। इसका शुद्धिकरण इस प्रकार करना चाहिए.लाल कपड़े के ऊपर दक्षिणावर्ती शंख को रखकर इसमें गंगाजल भरें और कुश के आसन पर बैठकर इस मंत्र का जप करें। ऊँ श्री लक्ष्मी सहोदरया नम: इस मंत्र की कम से कम 5 माला जप करें और इसके बाद शंख को पूजा स्थान पर स्थापित कर दें,


comments