तीसरा विकल्प देगा जनता को चौमुखा विकास :प्रभा किरण

By: Imran Choudhray
2/13/2017 9:02:46 PM
रायपुर

देहरादून: सर्व विकास पार्टी की रायपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मां प्रभा किरण के तूफानी जनसंपर्क के दौरान अन्य राजनीतिक दल के प्रत्याक्षियो का जनसंपर्क धूमिल होता नजर आ रहा है। क्योंकि तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर सामने आई सर्व विकास पार्टी कि उम्मीदवार मां प्रभा क़िरण हर वर्ग के लोगों की भावनाओं से जुड़कर चल रही है। जिससे विपक्षी खेमों में हलचल मची है।रायपुर विधानसभा से यूँ तो भाजपा कांग्रेस एवं अन्य दलों के उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतरे हैं। लेकिन जनता इस बार तीसरे विकल्प को ही अपना भविष्य मानकर चल रही है।मां प्रभा किरण के तूफानी रोड शो के बाद अब हर तरफ सर्व विकास पार्टी की जय-जयकार होती नजर आ रही है।वर्ष 2017 के विधान सभा चुनावी दंगल में चल रहे अंतिम चुनावी प्रचार के दौरान मां प्रभा क़िरण ने कहा कि नारी शक्ति उत्तराखंड की शक्ति है जिसको आर्थिक रुप से सुदृड़ कर राजनीतिक क्षेत्र में 50% का हिस्सा दिलाया जाएगा। यही नहीं राज्य के प्रत्येक बच्चे को बारहवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा व दलित एवं कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय एवं उनके अधिकारों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से हो रहे पलायन को वें रोकने का प्रयास करेंगे।क्योकि पहाड़ की जनता अब परेसान होकर पलायन करने पर मजबूर हो रही है।उन्होंने कहा कि बीजली, पानी,सड़क, शिक्षा जैसी सुविधाओं से प्रदेश को सुसज्जित करेंगे। जिसके चलते होने प्रदेश की जनता का साथ चाहिए होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं भाजपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है।जिसके विरुद्ध में अब संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को जागरुक होना होगा।इसके लिए इस बार विधानसभा रायपुर क्षेत्रवासियों को चारपाई के निशान पर मोहर लगाकर सर्व विकास पार्टी की मजबूत बनाना होगा।


comments