राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस( एसपी)नें कार्यालय में महिला सुरक्षा जागरूकता सम्मेलन किया
By: Dilip Kumar
12/20/2024 5:47:19 PM
राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार के आह्वान पर "वन फॉर वन " एक आम आदमी एक कार्यकर्ता सेवा, अभियान चलाया जाता है। उस अभियान को आगे बढ़ाते हुए कार्यालय में महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें पूर्व आईपीएस उदय सहाय, ऐसीपी राजेंद्र कालका, सीनियर वकील रामीषा जैन, सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्षा राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस (एसपी) फौजिया खान ने बताया की महिलाओं के प्रति बढ़ती आपराधिक घटनाये चिंता का विषय है। दिनों दिन अपराध बढ़ते जा रहे है। सख्त कानून भी बनाये गए है लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद है। हमें जरूरत है समाज की सोच बदलने की इसी लिये ऐसे कार्यक्रम हमारी पार्टी समय-समय पर करती रहती है। वहीं साइबर अपराधों की घटनाओ से भी अवगत करवाया।
राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की महासचिव डाॅ. सीमा मालिक ने बताया कि मान्य पवार साहेब की सोच राजनीति से अलग समाजिक सरोकार के प्रति ज्यादा है, उनके आह्वान पर आज हमने "मिशन वन फॉर वन" के तहत नए आपराधिक कानूनों की जानकारिया दी गयी। वहीं महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अपराधिक घटनाओं, बच्चियों के साथ घृणित अपराध, घरेलू हिंसा से कैसे बचा और पीड़ितों को कैसे न्याय दिलाया जा सकता है। इस विषय को लेकर जागरूकता सम्मेलन किया गया। पूर्व डीजी एलएन राव ने नये कानून को और भी सख्त बनाये जाने पर सरकार की प्रसंशा करते हुए आम लोगों की सोच को भी बदलने की जरूरत पर बल दिया, वहीं ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
अधिवक्ता मिस रामीषा जैन नें अपने सम्बोधन में कहा कि अपराध को बढ़ने से पहले हो रोकने की जरूरत है। इसके लिए ऐसे जागरूकता प्रोग्राम होना बहुत जरूरी है। नए- पुराने कानून की बारीकीयों भी साझा की जिससे महिलाओं को आसानी से सुरक्षा मिल सके। इस मौके पर ज्योति खेतरपाल, इंदु, सुषमा कश्यप, कुलवंत कौर और भारी संख्या में महिला कार्यकर्त्ता आम नागरिक उपस्थित रहे।