गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5, सेक्टर-43 में स्थित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर की गुरुग्राम शाखा हरे कृष्ण मंदिर ने नववर्ष के स्वागत में नगर संकीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान हरे कृष्ण मंदिर से सुशांत लोक के बीच भक्तों ने श्रीकृष्ण नाम का सुमिरन किया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। इसमें शामिल भक्तजन एवं श्रद्धालु हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरिनाम का संकीर्तन एवं नृत्य कीर्तन कर रहे थे। इस दौरान कई भक्त कॉलोनीवासियों को भगवदगीता वितरित कर रहे थे। वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के वाइस प्रेसिडेंट के नेतृत्व में संकीर्तन किया गया। ढोल, झाल, मृदंग के साथ कीर्तन करते हुए काफी संख्या में भक्तगण नगर से निकले। हरे कृष्ण मंदिर से नगर संकीर्तन के साथ 4 किलोमीटर की यात्रा शुरू होकर सुशांत लोक, व्यापार मंडल होते हुए वापस हरे कृष्ण मंदिर पहुंची। हरे कृष्ण मंदिर में भक्तों ने भगवान के सामने हरिनाम संकीर्तन कर आरती में भाग लिया। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद लिया।
इस मौके पर वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के वाइस प्रेसिडेंट अर्जुननाथ दास ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के लोग नववर्ष अपने-अपने तरीके से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बहुत से लोग आज सिटी में नहीं है। सभी हिल स्टेशन पर छुट्टियाँ मनाने गए हुए हैं। हमने भी इसका एक अलग तरह से आयोजन किया। सारे भक्तों को एकत्रित कर हरे कृष्णा मंदिर गुरु गुरुग्राम से नगर संकीर्तन शुरू कर लगभग चार-पाँच किलोमीटर के इस रास्ते में हम सभी भक्त मृदंग, करताल और झाल के साथ संकीर्तन किया। उन्होंने बताया कि ये बहुत ही शुद्धता लाता है। ये संगीत पूरे वातावरण को शुद्ध कर देता है। इस संकीर्तन में बहुत से लोग रास्ते से भाग ले रहे थे और तालियाँ बजा कर हरे कृष्ण मंत्र की ध्वनि का उच्चारण कर रहे थे। इससे पूरा वातावरण पवित्र हो गया। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि इस तरह के आयोजन और भी करेंगे ताकि पूरा गुरुग्राम सिटी पवित्र हो।
रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे& ..Read More
महाराष्ट्र सरकार और टाई राजस्थान ने राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट 2026 के लिए ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी क ..Read More
भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहास ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिसंबर को संपन्न हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय स ..Read More
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि मजहब की आ ..Read More
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता ..Read More
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More