कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अभिनेता आकाश कुमार मित्तल शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां वह अपनी मूवी 'मनचलों की मस्ती' के प्रमोशन के लिए आए थे। आकाश ने कहा कि मूवी का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है। उन्होंने बताया कि सस्पेंस थ्रिलर है, जो आखिरी तक दर्शकों को सीट से उठने नहीं देगी। इसमें सस्पेंस और ड्रामे के कॉकटेल मिलेगा। फिल्म में हर मोड़ पर एक रोमांच देखने को मिलेगा। तेजी से बदलते दृश्यों, एक भूतिया बैकग्राउंड स्कोर और रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों से भरपूर 'मनचलों की मस्ती' रोमांच से भरी कहानी है। हाल ही में 'मनचलों की मस्ती' का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। दिनेश शाहदेव ने इसका निर्देशन किया था, जबकि इसके निर्माता विजय कुमार अग्रवाल हैं। संदीप स्वरांश व शाहदेव ने इसकी कहानी लिखी है।
झारखंड के रांची के रहने वाले आकाश ने इससे पहले 'सेटलमेंट' में भी अभिनय किया था। उन्हों ने कहा कि इस मूवी में काम करना काफी चैलजिंग रहा। उनके सहायक कलाकारों में करुणा सिंह, कल्पना, साक्षी श्रेया भी शामिल हैं। सुंदर सिनेमैटोग्राफी और मनोरंजक कहानी दर्शकों को पूरे समय बांधे रखने का दम भरती है। आकाश ने कहा कि वे एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो दर्शकों को अंत तक केवल अनुमान लगाने पर मजबूर करे। यही वजह रही कि पूरी टीम ने इस फिल्म को बनाने में दिन—रात एक कर दिया है। फिल्म 10 जनवरी 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को मनोरमा पिक्चर्स एंड एंटरटेनमेंट और विजय एंड टू स्टार्स एंटरटेनमेंट मिलकर लाए हैं। इस फिल्म का पूरे देश में वितरण का अधिकारी फर्स्ट फिल्म स्टूडियो एलएलपी के पास है।
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More