कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 'रक्तदान गाँव की ओर ' मुहिम के अन्तर्गत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने श्री श्याम चाकर परिवार के द्धारा श्री राधे वाटिका में आयोजित श्री खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया । शिविर का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल, अल्पना मित्तल और श्री श्याम चाकर परिवार के दीपक वर्मा ने किया। शिविर का शुभारंभ पल्ला के एस एच ओ रणवीर सिंह और प्रमुख भजन गायक नरेश सैनी ने किया। कार्यक्रम के उपस्थित अतिथियों और आयोजक दीपक वर्मा व प्रवीण वर्मा ने संदेश दिया कि रक्तदान जनहित व राष्ट्रहित में है। रक्तदान करने के लिए सभी स्वस्थ्य युवकों को आगे आना चाहिए।
रक्तदान वक्त की जरूरत है, हम सभी को रक्तदान करना चाहिए । एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने कहा कि कमाए हुए धन को दान करने में तो एक बार इंसान संकोच कर सकता है, लेकिन रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में भजन गायक नरेश सैनी सहित 30 भक्तजनों ने रक्तदान किया जिसमें में 2 महिला के अलावा 10 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर को सुचारु रुप से चलाने के लिए बदन सिंह,टेकचंद,सोनू, राम,गौरव,कमला,रफिक,भुवन आदि ने योगदान दिया।
रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे& ..Read More
महाराष्ट्र सरकार और टाई राजस्थान ने राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट 2026 के लिए ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी क ..Read More
भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहास ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिसंबर को संपन्न हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय स ..Read More
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि मजहब की आ ..Read More
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता ..Read More
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More