Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

उत्तर प्रदेश सरकार का निर्यात पर केंद्रित भव्य व्यापार शो का आयोजन

By: Dilip Kumar
7/4/2025 11:55:12 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश सरकार ने इंडिया एक्सपोज़ीशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के सहयोग से, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 के तीसरे संस्करण के लिए एक प्रभावशाली रोडशो का आयोजन शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को होटल द रॉयल प्लाज़ा, अशोक रोड, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में किया। यह आयोजन 27 जून 2025 को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित कर्टन रेज़र कार्यक्रम के बाद संपन्न हुआ। यह रोडशो आगामी यूपीआईटीएस 2025 की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जो 25 से 29 सितम्बर 2025 के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। ‘Ultimate Sourcing Begins Here’ थीम पर आधारित यह आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों जैसे एमएसएमई, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, हथकरघा और वस्त्र, ओडीओपी, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, ईवी, नवीकरणीय ऊर्जा और पारंपरिक हस्तशिल्प के निर्यात को गति देने पर केंद्रित है।

दिल्ली रोडशो की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने की, जो एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र विभाग के प्रभारी हैं। उनके साथ मंच पर उपस्थित थे आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार; डॉ. राकेश कुमार, अध्यक्ष, इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड; डॉ. अजय सहाय, महानिदेशक एवं सीईओ, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (FIEO); डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH); शैलेन्द्र भाटिया, ओएसडी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण। इस आयोजन में ऑस्ट्रिया, कनाडा, वियतनाम, सिंगापुर और नॉर्वे सहित कई देशों के दूतावास प्रतिनिधियों, व्यापार संघों, खरीद एवं आपूर्ति सलाहकारों, क्षेत्रीय उद्योग विशेषज्ञों और उत्तर भारत भर के विभिन्न हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी की।

राकेश सचान ने अपने संबोधन में कहा, “उत्तर प्रदेश आज विकास, उद्यमिता और वैश्विक संपर्क की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए एक संभावनाओं के केंद्र के रूप में उभर रहा है। 25 से 29 सितम्बर 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो – यूपीआईटीएस 2025 – इस प्रगति का सशक्त प्रमाण है। यह केवल उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के उद्योगों, कारीगरों, एमएसएमई इकाइयों और उद्यमियों की शक्ति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर है। हथकरघा और ओडीओपी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण और नवीकरणीय ऊर्जा तक, यूपीआईटीएस परंपरा और आधुनिकता का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि “राज्य के 75 जिलों से बढ़ते निर्यात और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बढ़ती रुचि यह दिखाती है कि उत्तर प्रदेश प्रमुख क्षेत्रों में सशक्त संपर्क स्थापित कर रहा है। यूपीआईटीएस स्थानीय उत्कृष्टता को वैश्विक पहुंच में बदलने का माध्यम बन चुका है, जहां खरीदार, निवेशक, नवप्रवर्तक और उत्पादक मिलकर स्थायी साझेदारियाँ बना सकते हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों, बेहतर कानून-व्यवस्था और समान अवसरों के साथ अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। यूपीआईटीएस 2025 एक व्यापारिक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की क्षमता को दुनिया से जोड़ने का एक दृष्टिकोण है।”

आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा, “उत्तर प्रदेश अब तेजी से उभर रहा है और प्रगति कर रहा है। अब राज्य के पास ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ (UPITS) जैसा मंच है, जो उसकी औद्योगिक और सांस्कृतिक शक्तियों को प्रदर्शित करता है। यह हमारे एमएसएमई, शिल्पकारों और उद्यमियों के लिए निर्यात का एक प्रमुख द्वार है। हर संस्करण के साथ, UPITS स्थानीय व्यवसायों को वैश्विक बाज़ारों से जोड़ने का सेतु बन रहा है और हमें ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विज़न में योगदान देने के लिए और अधिक सशक्त बना रहा है।”

डॉ. राकेश कुमार, अध्यक्ष, इंडिया एक्सपोज़ीशन मार्ट लिमिटेड और यूपीआईटीएस के सह-आयोजक ने कहा कि “यूपीआईटीएस में उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख क्षेत्रों और उत्पादों को विशेष रूप से उभारा जाएगा जो वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं। यह एक आदर्श प्लेटफॉर्म है, जहां एक ही स्थान पर राज्य के सभी उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध होंगी।” डॉ. अजय सहाय, महानिदेशक एवं सीईओ, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (FIEO) ने कहा कि “राज्य सरकार के सहयोग से विदेशी खरीदारों के लिए विशेष कार्यक्रम और वित्तीय सहायता की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश की विनिर्माण और रचनात्मक शक्ति को एक मंच पर लाकर, यूपीआईटीएस घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए एक अद्वितीय सोर्सिंग डेस्टिनेशन बन गया है।”

रोडशो में यूपीआईटीएस 2025 की विशेषताओं की झलक भी प्रस्तुत की गई — जैसे विस्तृत प्रदर्शनी वर्ग, केंद्रित बी2बी बैठकें, खरीदार मंडल, ओडीओपी प्रदर्शनियां, और निर्यात प्रोत्साहन क्षेत्र। यह पहल उद्योग जगत की भागीदारी को आकर्षित करने और देश-विदेश के खरीदारों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।
यह रोडशो एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला का हिस्सा है, जिसे यूपीआईटीएस 2025 के प्रचार-प्रसार और भागीदारी को बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली संस्करण विशेष रूप से राजधानी क्षेत्र के सोर्सिंग सलाहकारों, संस्थागत खरीदारों, निर्यातकों और व्यापारिक संगठनों से जुड़ाव मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस प्रचार अभियान की श्रृंखला में इसके पश्चात हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई और अहमदाबाद में और भी रोडशो आयोजित किए जाएंगे।

पूर्व के संस्करणों की अभूतपूर्व सफलता के बाद, जिसमें लाखों आगंतुक और खरीदार आए और हजारों करोड़ के व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त हुए, यूपीआईटीएस 2025 को और अधिक व्यापक, प्रभावी और दूरगामी माना जा रहा है। यह शो राज्य के व्यापार, परंपरा और परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।


related topics

रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नया बोल्ड कैंपेन — ‘मैं नहीं तो कौन बे’ लॉन्च

12/4/2025 10:13:28 PM

रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे& ..Read More

महाराष्ट्र–राजस्थान की साझेदारी से स्टार्टअप्स को नए मौके

12/4/2025 10:09:30 PM

महाराष्ट्र सरकार और टाई राजस्थान ने राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट 2026 के लिए ..Read More

किआ इंडिया ने लॉन्च किया ‘शाइन ज़ोन’, प्रीमियम कार केयर अब और सुविधाजनक

12/4/2025 9:57:06 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी क ..Read More

भारत मंडपम में 1–5 मई तक होगा सबसे बड़ा स्वदेशी मेला

12/4/2025 9:50:10 PM

भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहास ..Read More

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत केंद्रीय विवि के छात्र परिषद चुनाव में ABVP की शानदार जीत

12/4/2025 7:17:28 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिसंबर को संपन्न हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय स ..Read More

वन्देमातरम का विरोध देश द्रोही मानसिकता का परिचायक: विहिप

12/4/2025 6:43:02 PM

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि मजहब की आ ..Read More

छोटे किसानों को मिलें ज्यादा से ज्यादा लाभ, उनकी आय भी बढ़े-शिवराज सिंह

12/4/2025 6:39:24 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता ..Read More

संसद में उठा दिल्ली के मास्टर प्लान का मुद्दा, सांसद ने कहा जल्द से जल्द हो नोटिफाई

12/4/2025 12:23:01 AM

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More

गो विधायकों का जगद्गुरु शंकराचार्य ने कराया शपथ ग्रहण समारोह

12/3/2025 6:47:50 PM

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नया बोल्ड कैंपेन — ‘मैं नहीं तो कौन बे’ लॉन्च

    12/4/2025 10:13:28 PM
    जयपुर
  • महाराष्ट्र–राजस्थान की साझेदारी से स्टार्टअप्स को नए मौके

    12/4/2025 10:09:30 PM
    जयपुर
  • भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने को पर्यटन मंत्रालय और मास्टरकार्ड में एमओयू

    12/4/2025 10:04:35 PM
    नई दिल्ली
  • किआ इंडिया ने लॉन्च किया ‘शाइन ज़ोन’, प्रीमियम कार केयर अब और सुविधाजनक

    12/4/2025 9:57:06 PM
    नई दिल्ली
  • आमिर खान की जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान, लीड रोल में वीर दास-मोना सिंह 

    12/4/2025 9:54:18 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED