कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ग्राहकों के साथ अटूट रिश्ते और संतुष्टि की विरासत के लिए जाने जाने वाले देश के अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट ने 9 जुलाई को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार बांटे। इसके लिए राजौरी गार्डन स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के विशाल स्टोर पर पुरस्कार के समर सीज़न स्पेशल ड्रॉ का आयोजन किया गया। इस गर्मी के मौसम में समर ड्रॉ ऑफर के तहत 50 लाख रुपये के पुरस्कार के लिए अभिनेत्री कशिका कपूर और अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने लकी विजेताओं के कूपन निकाले। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ये अपनी तरह का अनूठा ऑफर है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट की 100 फीसद ग्राहक संतुष्टि प्राप्त करने की गहरी रुचि और प्रयास के तहत इस तरह के आयोजन ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का दिल जीत लिया है। 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के तहत 5 विजेताओं को 10-10 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। इस लक्की ड्रा में कूपन संख्या – 25097172, 25256966, 25217496, 25005373, और 25244259 ने 10-10 लाख रुपये जीते। इस अवसर पर अभिनेत्री कशिका कपूर और उल्का गुप्ता ने 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट में खरीदारी करते रहने और रोमांचक पुरस्कार जीतते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि भारत के अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर - बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 200 से अधिक मेगा स्टोर हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट स्टोर एलईडी टीवी, घरेलू और रसोई के उपकरणों, मोबाइल, लैपटॉप, गैजेट्स, एक्सेसरीज़ आदि की विस्तृत श्रृंखला के साथ आसान ईएमआई विकल्पों के साथ बेस्ट प्राइस पर खरीद का अद्भुत अनुभव देता है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के सीईओ करण बजाज ने कहा, "इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपने लॉन्च के बहुत ही कम समय में यह सफलता हासिल की है।" उन्होंने आगे कहा, "बम्पर ड्रॉ एक ऐसा तरीका है जिसके द्वारा हम, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट में अपने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रयास करते हैं। हम कामना करते हैं कि ग्राहकों के साथ हमारा रिश्ता और भी गहरा हो।" हम 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हैं। ज्ञातव्य है कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण, गैजेट्स और भी बहुत कुछ खरीदने के विकल्प हैं। असाधारण ऑफर, मनमोहक डील्स, आसान ईएमआई विकल्प इलेक्ट्रॉनिक मार्ट में ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More