राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। अलीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बी.ए/बी.एससी में रिक्त सीटों पर तथा कॉलेजों में संचालित विभिन्न कोर्सों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र- छात्राओं को अब एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीकरण की अंतिम तिथि को 10 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है।इस संबंध में कुलपति प्रो. एन बी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो किसी कारणवश पूर्व चरणों में प्रवेश नहीं ले पाए थे। यह उनके लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने का अंतिम अवसर होगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकेडमिक ब्लॉक 2 में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए छात्रों को प्रारंभिक पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके उपरांत उन्हें तत्काल प्रवेश प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर उच्च शिक्षा की दिशा में एक सशक्त शुरुआत करें। यह अवसर उन छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो विश्वविद्यालय परिसर में संचालित गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रमों में अध्ययन करना चाहते हैं यहां जानकारी गगन प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी विश्वविद्यालय ने दी
रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे& ..Read More
महाराष्ट्र सरकार और टाई राजस्थान ने राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट 2026 के लिए ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी क ..Read More
भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहास ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिसंबर को संपन्न हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय स ..Read More
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि मजहब की आ ..Read More
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता ..Read More
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More