राम बाबू उपाध्याय की रिपोर्ट। ऑल इंडिया किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में निधौली चौराहे से शुभारंभ होकर मेन मार्किट से होते हुए एटा जिले की तहसील के परिसर में यूनियन का धरना प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने जनता की समस्याओ को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी द्वारा तहसीलदार जलेसर को ज्ञापन सौपा। इसमें राजस्व विभाग के द्वारा किसानों से दुर्व्यवहार किये जाने के सम्बन्ध में पटना पक्षी विहार जलेसर से निकलने वाले नाले की सफाई का कार्य पूरा ना करने तथा सफाई के नाम पर लाखों रुपया ठेकेदार द्वारा निकाल लिया गया तथा नाले की पूर्ण रूप से सफाई की जाने की मांग की। जलेसर तहसील में लेखपाल तहसील के आस पास के ही कर्मचारी है, इन्हें मण्डल से बाहर किये जाने की मांग की गई। पुस्तक विक्रेताओं द्वारा प्राइवेट स्कूल संचालको की मिली भगत से छात्रों की सरेआम लूट की जा रही है। शिक्षा के नाम पर खुलेआम जनता की लूट की जा रही है। डी.ए.पी/यूरिया की कालाबाजारी बंद कर समस्त सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डी.ए.पी यूरिया उपलब्ध कराया जाये जिसके चलते किसानो को कालाबाजारी से राहत मिल सके।
प्राइवेट स्कूलों को बंद कर सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता दी जाये ताकि गरीब कमजोर तपके छात्रों को शिक्षा प्राप्त हो सके, किसानो के अंश लेखपालों ने खराब कर दिए है उन्हें ठीक कराकर समाधान कराया जाय | जलेसर छेत्र के गोपालपुर एवं अन्य गाँव के बंद पड़े सभी चकरोड़ो को खुलवाया जाये | ब्लॉक जलेसर एवं अवागढ़ के किसानों को दल्हनी के बीजों को उपलब्ध कराया जाये। मोहम्मदपुर घरवार की चकरोड संख्या 110 पर अवैध निर्माण हटाया जाये एवं 118/172/183 एवं 193 के चकरोड से आक्रमण हटाया जाये। इस धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, अंगूरी राजपूत, सोबरन सिंह राजपूत, प्रतिपाल सिंह, धीकमपाल सिंह लोधी, राजपाल सिंह लोधी, मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामबाबू उपाध्याय, महिंद्र सिंह, कैलाश लोधी ऑल इंडिया किसान यूनियन के पदाधिकारियो एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More