कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आभा संस्था (A Blueprint for Hope and Advancement) की औरैया शाखा, अर्चना योगायतन नई दिल्ली, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ योग प्रोफेशनल्स (IFYP) और एम.आर. फाउंडेशन नई दिल्ली के संयुक्त प्रयास से “ऋषि विद्या और कृषि विद्या” विषय पर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, किसानों और ग्रामीणों को योग, प्राणायाम, ध्यान और सात्विक आहार की जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ जैविक खेती और नैनो यूरिया तकनीक के बारे में जागरूक करना है। इससे समाज को विषमुक्त खाद्यान्न मिल सकेगा और मिट्टी, जल व वायु शुद्ध रहेंगे।
अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण भी आयोजित किया गया। साथ ही आयोजित कवि सम्मेलन में कवि अतुल कुमार अंजान ने प्रेरणादायी रचनाओं के माध्यम से पर्यावरण और स्वास्थ्य चेतना का संदेश दिया, वहीं हास्य कवि उमेश उटपटांग ने अपनी कविताओं से छात्रों व उपस्थित जनों को ठहाकों से सराबोर कर दिया। आभा संस्था की फाउंडर सदस्य साधना प्रजापति ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और किसानों में सकारात्मक सोच, सतत विकास और प्रकृति संरक्षण की भावना जगाते हैं। अर्चना योगायतन के संस्थापक योग गुरु सत्य नारायण यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से एक दिन स्वस्थ और समृद्ध भारत का सपना अवश्य पूरा होगा।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More