अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत डूसू के लंबे संघर्षों के परिणामस्वरूप दिल्ली विश्वविद्यालय में यू- स्पेशल बसेज की शुरुआत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों एवं अभाविप नीत डूसू के पदाधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर की। ज्ञात हो कि अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ लंबे समय से दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए यू - स्पेशल बसेज की मांग करता रहा है। इस संदर्भ में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कई बार आंदोलोन किया एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। इन लंबे संघर्षों की सुखद परिणति आज साकार हुई जब दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए यू - स्पेशल बसेज की शुरुआत हरि झंडी दिखाकर की। अभाविप का मानना है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री का यह कदम पूर्ण रूप से छात्र कल्याण को समर्पित है एवं उनके शिक्षा एवं छात्रों के प्रति साकारात्मक दृष्टि का परिचायक है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिल्ली की यशस्वी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभाविप नीत डूसू को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, "मेरे पास अभाविप नीत डूसू छात्रसंघ के पदाधिकारी यू-स्पेशल बसेज के लिए कई बार आए और ज्ञापन सौंपा जिसके परिणामस्वरूप यू स्पेशल बसेज आपके सामने है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अभाविप नीत डूसू की एक और मांग मेट्रो कन्सेशन पास पर भी विचार कर रही हैं और जल्दी ही दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को यह भी सौगात मिलेगी।"
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा, आज पूरे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र समुदाय के लिए हर्ष का दिन है। आज के दिन हमारी दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अभाविप नीत डूसू की मांगों को पूरा किया एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए यू स्पेशल बसेज की शुरुआत की। हम इसके लिए दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री जी को इस विशेष पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की सचिव मित्रविंदा कर्णवाल ने कहा,"यह दिन दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए ऐतिहासिक है। यू-स्पेशल बस सेवा की शुरुआत से न केवल छात्र-छात्राओं की आवाजाही सरल होगी, बल्कि यह उनकी सुरक्षा और समय की बचत में भी सहायक होगी। यह उपलब्धि अभाविप नीत डूसू के संघर्ष और मुख्यमंत्री जी के छात्रहितैषी दृष्टिकोण का परिणाम है। हम शीघ्र ही मेट्रो कन्सेशन पास की सुविधा की भी अपेक्षा करते हैं।”
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2024 में अपने पहले संस्करण की ज़बरदस्त सफलता के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर्स की एक जा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन के तहत नई ..Read More
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा रविवार को नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में 'ओटीटी प्ल ..Read More
घातक सड़क दुर्घटनाओं के इतिहास वाले उच्च जोखिम वाले गलियारों में आपातकालीन चिकित्सा दे ..Read More
भारत में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) अब केवल अनुपालन या खर्च तक सीमित नहीं रह ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन इल ..Read More
मैथिली भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु समर्पित प्रतिष्ठित संस्था मैथिली ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का गोवा के ..Read More