Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

एनडीएमसी अध्यक्ष ने आईएनए-दिल्ली हाट में खाद निर्माण स्थल का उद्घाटन किया

By: Dilip Kumar
8/29/2025 4:40:12 PM
नई दिल्ली

स्थायी और विकेन्द्रीकृत कूड़ा प्रबंधन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ( एनडीएमसी ) के अध्यक्ष  केशव चंद्रा ने रीसाइक्लिंग और ट्रीटमेंट हेतु कूड़ा पृथक्करण (एसओआरटी) परियोजना के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित आईएनए-दिल्ली हाट में एक अत्याधुनिक खाद निर्माण स्थल का उद्घाटन किया। यह परियोजना भारतीय प्रदूषण नियंत्रण संघ (आईपीसीए) और मदरसन समूह का नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सहयोग से एक संयुक्त उद्यम है।

केंद्रीयकृत सामुदायिक क्लस्टर (सीसीसी) मॉडल पर डिज़ाइन की गई यह नई सुविधा 400 लीटर क्षमता वाले 15 एरोबिन कंपोस्टर्स से सुसज्जित है। ये सभी मिलकर दिल्ली हाट क्षेत्र के 25 रेस्टोरेंट से निकलने वाले लगभग 180 किलोग्राम जैविक कचरे (मासिक 5400 किलोग्राम) को प्रतिदिन संसाधित करेंगे और उसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद में बदलेंगे, जिससे लैंडफिल में जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए, एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने कहा कि- "दिल्ली हाट में एरोबिन कंपोस्टर्स की स्थापना केवल कूड़ा ट्रीटमेंट के बारे में नहीं है - यह इस बात पर पुनर्विचार करने के बारे में है कि हम, नागरिकों के रूप में, अपने पर्यावरण के साथ कैसे जुड़ते हैं। यह पहल दिखाती है कि कैसे सामुदायिक स्तर के समाधान कचरे को धन में बदल सकते हैं, लैंडफिल पर दबाव कम कर सकते हैं और अन्य शहरों के लिए एक मानक भी स्थापित कर सकते हैं। मैं इस प्रयास का नेतृत्व करने के लिए आईपीसीए और मदरसन समूह को बधाई देता हूँ और प्रत्येक नागरिक से स्रोत पर ही कूड़े को अलग अलग करने की आदत का आग्रह करता हूँ, जो एक स्वच्छ और टिकाऊ नई दिल्ली की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।"

इस दृष्टिकोण को दोहराते हुए, आईपीसीए के संस्थापक और निदेशक आशीष जैन ने कहा कि - "हम एनडीएमसी के प्रगतिशील दृष्टिकोण और मदरसन समूह के निरंतर सहयोग के लिए उनके आभारी हैं। एरोबिन तकनीक कॉम्पैक्ट, गंध-मुक्त, बिजली-मुक्त और सामुदायिक स्थानों के लिए अत्यधिक उपयुक्त साधन है। यह दक्षता और पर्यावरण-मित्रता सुनिश्चित करते हुए मैन्युअल हैंडलिंग को समाप्त करती है। प्रोजेक्ट सॉर्ट के माध्यम से, हमारा लक्ष्य शून्य-अपशिष्ट समाज के करीब पहुँचना है।"

एक चक्रीय अर्थव्यवस्था की ओर एक कदम बढ़ाते हुए, आईएनए दिल्ली हाट कम्पोस्टिंग साइट, समुदाय-संचालित अपशिष्ट प्रबंधन समाधानों की ओर दिल्ली के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर है। भारत के चक्रीय अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाकर, यह पहल लैंडफिल के बोझ को कम करने और एक हरित, स्वच्छ भविष्य के निर्माण करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।


एनडीएमसी ने आराधना हाउसिंग सोसाइटी को "अनुपम कॉलोनी" घोषित किया

नागरिक-संचालित स्थिरता की एक ऐतिहासिक मान्यता में, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आधिकारिक तौर पर आराधना (बर्मा शेल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड) को "अनुपम कॉलोनी" घोषित किया है। यह सम्मान एनडीएमसी की शून्य अपशिष्ट पहल के तहत कूड़ा पृथक्करण, खाद बनाने और पुनर्चक्रण में कॉलोनी के अग्रणी प्रयासों को मान्यता देता है। यह घोषणा एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने की, उनके साथ एनडीएमसी सचिव तारिक थॉमस, एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष एन. मारवाह, अन्य सदस्यों और निवासियों ने आराधना कॉलोनी में की, जहाँ नव-नामित "अनुपम कॉलोनी" बोर्ड का अनावरण भी किया गया।

आराधना कॉलोनी के दौरे के दौरान, अधिकारियों ने कॉलोनी के खाद निर्माण स्थल और आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल) केंद्र का दौरा किया, जो शून्य अपशिष्ट परियोजना का अभिन्न अंग हैं। ये पहल एनडीएमसी के सहयोग और व्हाई वेस्ट योर वेस्ट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) फाउंडेशन की संस्थापक - डॉ. रूबी मखीजा के मार्गदर्शन में कार्यान्वित की गई हैं। इस अवसर पर, सोसाइटी ने एनडीएमसी की स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी - डॉ. शकुंतला श्रीवास्तव को उनके निरंतर सहयोग और समन्वय के लिए धन्यवाद दिया और डॉ. अंकिता राय, चिकित्सा अधिकारी, एनडीएमसी और राकेश कुमार, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक, एनडीएमसी के बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

आराधना कॉलोनी के निवासियों की ओर से बोलते हुए, प्रबंध समिति के अध्यक्ष एन. मारवाह ने आभार व्यक्त किया और समुदाय की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि - "'अनुपम कॉलोनी' के रूप में मान्यता प्राप्त होना हमारे लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि हमारे निवासियों, समर्पित सहायक कर्मचारियों और एनडीएमसी की सक्रिय सहायता से ही संभव हो पाई है। हम अपनी कॉलोनी को स्वच्छता, खाद बनाने और पुनर्चक्रण में स्थायी उपायों का एक आदर्श बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

यह मान्यता सतत शहरी विकास में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उसका जश्न मनाने के एनडीएमसी के निरंतर मिशन को रेखांकित करती है, जो एक स्वच्छ और हरित राजधानी की ओर नई दिल्ली की सामूहिक यात्रा को सुदृढ़ करती है।


related topics

स्वदेशी से सशक्त राष्ट्र: भारत मंथन पर्व में उभरी नई दिशा

4/11/2026 12:15:39 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More

जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर ने किया विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

4/10/2026 4:01:33 PM

जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More

रबर एक्सपो में दिखी भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत

4/10/2026 12:08:06 AM

भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More

शारदा हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत के तहत पहली किडनी ट्रांसप्लांट

4/9/2026 10:31:43 PM

सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More

“हरित बड़ा मंगल” अभियान: पर्यावरण अनुकूल भंडारों पर जोर

4/9/2026 9:52:38 PM

धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More

दिवंगत वन्यजीव पशु चिकित्सकों के शोक में राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाया गया

4/6/2026 10:13:10 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More

राष्ट्रीय बोध एवं आध्यात्मिकता के समन्वय से ही सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव : डॉ. कृष्ण गोपाल

4/6/2026 9:54:57 PM

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More

25 साल पूरे: जेनेसिस फाउंडेशन ने 5400+ बच्चों को दी नई जिंदगी

4/6/2026 9:51:06 PM

भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More

सफ़दरजंग मकबरा बना ऑटिज़्म जागरूकता का प्रतीक

4/6/2026 5:11:45 PM

 

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • स्वदेशी से सशक्त राष्ट्र: भारत मंथन पर्व में उभरी नई दिशा

    4/11/2026 12:15:39 PM
    नई दिल्ली
  • जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर ने किया विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

    4/10/2026 4:01:33 PM
    नई दिल्ली
  • रबर एक्सपो में दिखी भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत

    4/10/2026 12:08:06 AM
    नई दिल्ली
  • प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'मटका किंग' : 17 अप्रैल से शुरू होगा सत्ता और सट्टे का खेल!

    4/9/2026 10:39:50 PM
    नई दिल्ली
  • ब्लू स्टार एयर कंडीशनर ने 2026 के लिए नई ऊर्जा-कुशल एसी रेंज लॉन्च की

    4/9/2026 10:35:39 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED