कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रिवर ईवी ने दिल्ली में अपने पहले स्टोर के उद्घाटन के साथ उत्तर भारत में प्रवेश किया है। यह ब्रांड के राष्ट्रव्यापी विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है। राजौरी गार्डन में स्थित, कंपनी के स्वामित्य वाला यह स्टोर 6,300 वर्ग फुट में फैला है और इसमें रिवर ईवी के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर, इंडी के साथ-साथ चुनिंदा एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल मर्चेंडाइज़ कलेक्शन प्रदर्शित किया गया है। मार्च 2021 में अरविंद मणि और विपिन जॉर्ज द्वारा स्थापित, रिवर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी है जो डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है। दिल्ली स्टोर के साथ, कंपनी अब भारत भर में 34 स्टोर चला रही है, जिनकी उपस्थिति बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोयंबटूर, हुबली और पटना जैसे प्रमुख शहरों में है।
लॉन्च के अवसर पर, रिवर ईवी के को-फाउंडर और सीईओ, अरविंद मणि ने कहा, "दिल्ली भारत का एक बहुत ही सक्रिय और महत्वपूर्ण दोपहिया बाजार है, और यहां हमें अपने ब्रांड को बढ़ाने का बेहतरीन मौका मिला है। इंडी को पहले ही कई जगहों पर पसंद किया गया है, और हमें भरोसा है कि दिलूनी के राइडर्स भी इसे उतना ही पसंद करेंगे। हम हमेशा ऐसे प्रोडक्ट्स और अनुभव देने पर ध्यान देते हैं, जो रोज़मर्रा की चीज़ों को स्टाइलिश और खास बनाते हों। दिल्ली का नया स्टोर सिर्फ एक दुकान नहीं है, बल्कि एक खास जगह है जहां लोग हमारे ब्रांड को करीब से देख सकते हैं, इंडी का अनुभव कर सकते हैं और हमारे बड़े समुदाय का हिस्सा बन सकते हैं।"
रिवर ईवी अब दक्षिण भारत से बाहर विस्तार कर रहा है, ऐसे में दिल्ली एक प्रमुख ग्रोथ मार्केट के रूप में सामने आया है, यह देशभर में ब्रांड के उपभोक्ताओं तक पहुंचने के दृष्टिकोण को बढ़ावा दे रहा है। 2026 तक 100+ शहरों में उपस्थिति के लक्ष्य के साथ, रिवर राजस्थान, पंजाब, गुजरात में नए स्टोर लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिससे भारत में अपनी मौजूदगी और मजबूत होगी। इसके अलावा, ब्रांड ने रिवरसाइड स्टूडियो शुरू किया है, जो स्टोर के अंदर एक खास जगह है, जहां सहयोग, वर्कशॉप और इवेंट्स होंगे। यह पहल रिवर के उस विजन को दर्शाती है, जो सिर्फ स्कूटर बनाने से आगे बढ़कर राइडर्स, कलाकारों और रचनाकारों के साथ गहरे रिश्ते जोड़ने पर केंद्रित है।
इस साल की शुरुआत में, रिवर ईवी ने अगस्त-2025 में 1,800 यूनिट्स की मासिक बिक्री का आंकड़ा पार किया, जो इसके उत्पादों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। इस गति को बनाए रखते हुए, ब्रांड ने दिल्ली लॉन्च के साथ-साथ अपने प्रमुख स्कूटर, इंडी का एक अपग्रेडेड वर्जन पेश किया है। यह कदम ग्राहक से मिली जानकारी और डेटा-आधारित सुधारों के आधार पर लगातार कुछ नया अपग्रेड करते रहने पर कंपनी के फोकस को दर्शाता है। इंडी जेन 3 अब दिल्ली के राजौरी गार्डन स्टोर और ऑनलाइन www.rideriver.com पर टेस् राइड और बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
स्टोर का पताः ब्लॉक-डी, प्लॉट नंबर 12, बसई दरापुर, राजौरी गार्डन, दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More