दक्षिणी दिल्ली के आया नगर क्षेत्र के प्राचीन शिव शक्ति धाम मंदिर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भक्ति, प्रेम और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्रह्मर्षि सेवा समिति (आया नगर) द्वारा लगातार पिछले 12 वर्षों से आयोजित किए जा रहे “एकादश अखंड संकीर्तन एवं भंडारा” का आयोजन इस बार भी अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। यह दो दिवसीय धार्मिक उत्सव शनिवार, 11 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे आरंभ हुआ और रविवार, 12 अक्टूबर को भव्य भंडारे एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छतरपुर विधानसभा के विधायक करतार सिंह तंवर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ( किसान मोर्चा) दिल्ली प्रदेश से रमेश अम्बावता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा —जहाँ लगातार गूँजती रही यह पावन धुन —
“हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे...हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे…”
भक्तजन दिन-रात प्रभु के नाम का जाप करते रहे, और मंदिर की गलियों में संकीर्तन की गूँज से एक दिव्य ऊर्जा का संचार होता रहा। कार्यक्रम में अखंड हरिनाम संकीर्तन, सुंदरकांड पाठ और भव्य भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। श्रद्धालु परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जहाँ हर कोई भक्ति के भाव में लीन दिखाई दिया। समिति के सदस्यों का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, सेवा और सद्भावना का संदेश फैलाने का माध्यम है। हर वर्ष यह आयोजन लोगों को एकता, सहयोग और मानवता की भावना से जोड़ता है।
ब्रह्मर्षि सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत सन् 2013 में हुई थी, और तब से हर वर्ष एकादशी के पावन अवसर पर यह अखंड संकीर्तन आयोजित किया जाता है। समिति ने भक्तों के लिए बैठक, भंडारे और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की थी। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर दीपमालाओं से सुसज्जित रहा, भक्तजन पुष्पवृष्टि और जयघोष करते हुए प्रभु नाम का गुणगान करते रहे। संकीर्तन मंडली की ओर से भक्ति संगीत की स्वर लहरियाँ वातावरण को और अधिक पवित्र बनाती रहीं। एम के शर्मा, डीके शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में धीरज शर्मा, शशि भारद्वाज, आलोक कुमार, आनंद कुमार, अमरेंद्र कुमार,रजनीश कुमार,मुकेश कुमार, रौशन कुमार, संजीत, संतोष कुमार, गजेन्द्र कुमार,संजय सहित सैकड़ों लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन संपन्न हुआ।
समिति की ओर से संदेश दिया गया —
“हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रभु नाम का यह संकीर्तन केवल आयोजन नहीं,बल्कि श्रद्धा, सेवा और प्रेम की अविरल परंपरा का प्रतीक है।”
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More