कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मेरा युवा भारत, दक्षिणी दिल्ली द्वारा सृष्टि यूथ फाउंडेशन के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में (पुरुष एवं महिला) कबड्डी, (पुरुष एवं महिला) वालीबॉल, तथा 100 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। लगभग 200 खिलाड़ियों और एथलीटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से आयोजन को सफल बनाया। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बदरपुर विधानसभा विधायक प्रतिनिधि आबिद अंसारी, जिम्मेदारी सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष डॉ. शीला भारती, पार्षद हेमा बोहरा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मेरा युवा भारत ने इस आयोजन की सफलता में सहयोग और मार्गदर्शन देने के लिए जिला युवा अधिकारी नीलू थदानी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों में खेल भावना, टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का प्रेरणादायक उदाहरण बनी।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More