कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के आह्वान पर मंगलवार को दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केरल के आनंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी की सड़कों पर उतरकर RSS की कथित अमानवीय और शर्मनाक हरकतों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया।भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति अपने चरम पर है। केरल के आनंद के साथ हुई अमानवीय घटना न केवल एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा है, बल्कि यह हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला है।उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज़ उठाएगी। जब तक आनंद को न्याय नहीं मिलता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
हरियाणा युवा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। हम संविधान के अनुच्छेदों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। केरल के आनंद के साथ हुआ अन्याय पूरे देश के युवाओं को झकझोरने वाला है। हम इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएंगे ताकि दोषियों को सख्त सज़ा मिल सके।युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वहीं, हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा के लिए है। RSS और उससे जुड़े संगठनों द्वारा फैलाए जा रहे नफरत के जहर को अब रोकना होगा। युवा वर्ग देश की एकता, भाईचारे और इंसानियत के लिए सड़कों पर उतरा है। यह लड़ाई न्याय और समानता के लिए है।
इस मौके पर हरियाणा युवा कांग्रेस की सह प्रभारी प्रियंका चांडीलिया, दिनेश पोसवाल, विनीत खर्ब,प्रदीप यादव,सागर कौशिक, कृष्ण अत्रि,रजत लाठर, विकास दायमा, सोवीन, विकास ढांडा, मुबीन खान, अभिषेक राव,धर्मेंद्र राणा, हरदीप राणा, सुशील हुड्डा, जगमिंन्द्र व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तख्तियाँ और बैनर लेकर न्याय की पुकार लगाई।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More