दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लॉ सेंटर-II के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों से विधानसभा परिसर में संवाद किया। यह छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए विधान सभा आए थे ताकि वे भारत की विधायी संस्थाओं के इतिहास और कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझ सकें। श्री गुप्ता ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें दिल्ली विधान सभा की गौरवशाली इतिहास, विधायी प्रक्रिया और संवैधानिक ढांचे के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने माननीय अध्यक्ष के साथ विधान सभा सदन का भी भ्रमण किया।
अपने संबोधन में गुप्ता ने विधानसभा भवन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब वर्ष 1912 में भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था, तब पुराना सचिवालय भवन केंद्रीय विधान सभा के रूप में कार्य करता था। लुटियंस दिल्ली के तैयार होने से पहले यहीं से देश की विधायी गतिविधियाँ संचालित होती थीं। उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, मदन मोहन मालवीय और विट्ठलभाई पटेल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन व्यक्तित्वों ने भारत की लोकतांत्रिक परंपरा की मज़बूत नींव रखी।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान विधान सभा परिसर लगभग 22 एकड़ में फैला है और यह देश के सबसे बड़े विधान परिसरों में से एक है। उन्होंने दिल्ली को मिले विशेष संवैधानिक दर्जे के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बालकृष्णन समिति की सिफारिशों के आधार पर अनुच्छेद 239(एए) जोड़ा गया, जिसके अंतर्गत दिल्ली को 70 सदस्यों वाली विधानसभा का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1993 में दिल्ली में पहली बार निर्वाचित विधानसभा का गठन हुआ था।
श्री गुप्ता ने छात्रों को आठवीं विधानसभा की वर्तमान संरचना और दिल्ली की विधायी यात्रा के विभिन्न ऐतिहासिक पड़ावों से भी अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व करना चाहिए और संविधान व जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को विधायिका के कार्यों और उसकी नीतिनिर्माण प्रक्रिया को समझने का एक अनोखा अवसर प्रदान किया।
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More