भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश अम्बावता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलकर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। जिनमें मांडी रोड को चौड़ा करना, जौनापुर में सिंगापुर यूनिवर्सिटी के रुके हुए काम को शुरू करवाना, सोनिया विहार का पानी बढ़वाना और सीवर लाइन डलवाना, गंदे पानी की निकासी करवाना, आया नगर सहित छतरपुर को जाममुक्त करना आदि कार्यों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी समस्याओं को सुनकर सभी समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से जौनापुर में सिंगापुर यूनिवर्सिटी के निर्माण के रास्ते में आ रही रुकावटों को दूर करने का निवेदन किया ताकि दिल्ली देहात के युवकों को प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। जौनापुर गांव में बनने वाली वर्ल्ड क्लास स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण लगातार लटका हुआ है। 13 साल पहले जिस यूनिवर्सिटी की परिकल्पना की गई थी, वह अभी तक साकार नहीं हो पाई। अगर यह यूनिवर्सिटी बन जाती है तो दिल्ली के हजारों युवक कौशल प्राप्त करके देश-विदेश रोजगार प्राप्त कर चुके होते। 2012 में भारत और सिंगापुर के प्रधानमंत्रियों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर करके इस यूनिवर्सिटी के निर्माण पर सहमति जताई थी।
2012 में इसके लिए 38 एकड़ जमीन भी अलॉट कर दी गई। 2014 में केंद्र सरकार ने इस जमीन का लैंडयूज बदलकर यूनिवर्सिटी के निर्माण की हर बाधा को खत्म कर दिया था। 2017 में यूनिर्सिटी के निर्माण के लिए 254 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए गए और 2018 में इसका निर्माण शुरू कर दिया गया। निर्माण शुरू होने के छह महीने के भीतर ही दिल्ली सरकार के वन विभाग ने इस पर आपत्ति जता दी जबकि लैंडयूज पहले ही बदला जा चुका था। तब से इस यूनिवर्सिटी का निर्माण रुका हुआ है।
भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने आयानगर में जाम की समस्या से भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अवगत कराया ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। आया नगर में सुबह और शाम को भयंकर जाम लगता है जिससे नौकरीपेशा और आम लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक प्रकार से कहे तो सुबह-शाम को आया नगर चारों तरफ से जाम की आगोश में समा जाता है। कई बार एंबुलेंस घंटाें तक फंसी रहा जाती है। इसके अलावा सोनिया विहार का पानी को आगे सप्लाई के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को सीवर लाइन डलावाने पर भी चर्चा की।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More