Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

दिल्ली को ग्रीन एनर्जी कैपिटल बनाने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है - ऊर्जा मंत्री

By: Dilip Kumar
5/31/2025 5:05:50 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने किलोकरी, 33 केवी सब-स्टेशन, नई दिल्ली में B S E S राजधानी पावर लिमिटेड द्वारा बनाये गए भारत की पहली वाणिज्यिक रूप से अनुमोदित एवं दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी 20 मेगावाट / 40 मेगावाट-प्रति घंटा स्टैंडअलोन यूटिलिटी स्केल बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद के साथ साथ बिजली कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

--देश की पहली व्यावसायिक रूप से स्वीकृत स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) का दिल्ली के उर्जा मंत्री आशीष सूद ने किया उद्घाटन

--20 मेगावाट/40 मेगावाट घंटा क्षमता वाली इस प्रणाली से दक्षिणी दिल्ली के आश्रम इलाके में रहने वाले एक लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा- श्री सूद

--राजधानी में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य- श्री सूद

--इस परियोजना से अक्षय ऊर्जा को निर्बाध रूप से ग्रिड में एकीकृत करने, ग्रिड स्थिरीकरण को सक्षम करने और अधिकतम बिजली मांग को प्रबंधित करने में मदद मिलेगी- उर्जा मंत्री

--दिल्ली में 24x7 निर्बाध और किफायती बिजली आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है — श्री सूद

श्री सूद ने परियोजना के बारे में बताया की यह भारत के साथ ही राजधानी दिल्ली के लिए बिजली के क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की सरकार ने इसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया है। इंडीग्रिड, जीईएपीपी और टेरी के सहयोग से विकसित यह परियोजना पूरे भारत में ऐसी नियामक और नई तकनीकी के लिए नई मिसाल कायम करेगी। यह साउथ एशिया का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन बैटरी इनवर्टर टाइप पावर सेटअप है — सबसे आधुनिक (advanced) तकनीक पर आधारित। इसके माध्यम से हम दिल्ली की जनता को निर्बाध (uninterrupted) बिजली आपूर्ति देने का कार्य करने जा रहे हैं। यह सबसे आधुनिक प्रक्रिया बड़े पैमाने पर अपनाई जाएगी, ताकि दिल्ली की जनता को बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सके।

ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा की दिल्ली में हम इस नई तकनीक का उपयोग करना चाहते हैं, जिसके लिए आवश्यक निवेश की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, जो अन्य उद्यमी (entrepreneurs) सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, उन्हें भी हम आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे, ताकि दिल्ली में लगातार और स्थायी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा भंडारण में सहायक होने, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ ही नवाचार के एक नए युग की शुरुआत भी है। मंत्री महोदय ने यह भी कहा की जब यह 20 मेगावाट की स्टोरेज तकनीक लागू होगी, तो इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव कम होगा। हम और प्रयास करेंगे। इसे और बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा — विशेषकर उन अनधिकृत कॉलोनी क्षेत्रों में, जहाँ जमीन की कमी है, जहाँ ग्रिड मौजूद नहीं है।

उर्जा मंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है कि पिछले दस सालों से बेकार और बेदम दिल्ली का जो पावर इंफ्रास्ट्रक्चर है उसको दिल्ली की जनता के लिए जल्द से जल्द मजबूत बनाया जाए। दिल्ली की उर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए नई-नई तकनीक को अपनाया जाए। नई टेक्नालॉजी का तेजी से इस्तेमाल हो ताकि सुचारू रूप से 24 घंटे बिजली की सप्लाई दिल्ली की जनता को मिलती रहे।

उन्होंने यह भी कहा की आज दिल्ली में एक नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की शुरुआत हो रही है। यह केवल एक भवन या संयंत्र नहीं है, बल्कि एक नई सोच, नई दिशा की झलक है। दिल्ली की सोलर पॉलिसी को प्रधानमंत्री जी की ‘सूर्य घर योजना’ से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया गया है। यदि आप अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो केंद्र सरकार की ₹78,000 की सब्सिडी के अलावा, दिल्ली सरकार भी ₹30,000 की टॉप-अप सब्सिडी देगी। यानी कुल ₹1,08,000 तक की सब्सिडी मिलेगी। बाकी लागत के लिए 5% ब्याज पर आसान लोन की सुविधा मिलेगी। और तो और — बिजली विभाग आपसे पैसे लेने नहीं आएगा, बल्कि हर महीने आपके खाते में सौर बिजली से हुई बचत की राशि भेजी जाएगी। यही है सोच, जो दिल्ली को एक नई दिशा देने जा रही।

श्री सूद ने कहा कि पिछले दस वर्षों में पिछली सरकार ने बिजली के बुनियादी ढांचे (infrastructure) को मजबूत करने की दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं किया। केवल और केवल ‘लिफ्ट सर्विस’ करने जैसे काम हुए। एक और बात याद रखनी चाहिए — डीटीएल (DTL) जैसी प्रमुख कंपनियों को पिछली सरकार द्वारा नजरअंदाज किया गया, जिससे उन्हें लगभग बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री भी ‘विकसित भारत’ की बात करते हैं। विकसित भारत की राजधानी कैसी होनी चाहिए? विकसित भारत की विकसित दिल्ली कैसी होगी? विकसित भारत की विकसित दिल्ली कुछ ऐसी ही होगी — जहां ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार और नई टेक्नोलॉजी के साथ, दिन की धूप से ऊर्जा संचित करके रात में एक लाख परिवारों को अबाधित बिजली आपूर्ति दी जा सकेगी।

श्री सूद ने आगे कहा की बीते 10 वर्षों में न तो किसी बड़ी खरीदारी की गई, न ही बिजली के बुनियादी ढांचे को लेकर कोई बड़ा कदम उठाया गया। दिल्ली के नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं हुआ। हां, दिखावे के लिए बहुत बड़ी-बड़ी बातें जरूर की गईं। आज जो लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्हें आकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों को देखना चाहिए। लेकिन वे तो स्वयंभू बेरोजगार नेता हैं — उनके पास अब करने को यही बचा है। आने वाला भविष्य क्या होगा, यह स्पष्ट है। वे समझ लें कि हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जब पियूष गोयल जी देश के ऊर्जा मंत्री थे, तब उनके सहयोग और पहल पर यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। अगर वह प्रयास न हुआ होता, तो आज दिल्ली अंधेरे में डूबी होती। इसलिए, सुधार का कार्य चाहे केंद्र में हो या राज्य में वह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ रहा है।


related topics

सिक्सइट ने बढ़ाया दायरा, अर्शदीप सिंह बने चेहरा

3/13/2026 5:24:34 PM

सिक्‍सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More

दिल्ली में 12–14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन

3/12/2026 12:08:02 AM

अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More

DU के कला संकाय में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ "मदारी" का समापन

2/11/2026 7:32:30 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More

स्कॉच से वोडका तक: आर्डेंट की नई प्रीमियम पेशकश

2/11/2026 12:13:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट।  भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More

क्रेडाई का फोकस: सतत विकास और कौशल सशक्तिकरण

2/11/2026 12:09:01 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट।  भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More

लेबलब्लाइंड® अध्ययन: 33% फूड लेबल दावे गैर-अनुपालक

2/11/2026 12:05:57 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More

कॉसप्ले 101 वर्कशॉप ने बढ़ाया गुरुग्राम कॉमिक कॉन का क्रेज

2/10/2026 12:55:48 PM

निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More

“द ब्लड ओथ” का नई दिल्ली में भव्य लोकार्पण

2/2/2026 1:26:08 PM

लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More

विद्यार्थी परिषद में गंगा जैसी पवित्रता: पद्मश्री प्रो. चमू कृष्ण शास्त्री

1/31/2026 10:52:17 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • सिक्सइट ने बढ़ाया दायरा, अर्शदीप सिंह बने चेहरा

    3/13/2026 5:24:34 PM
    नई दिल्ली
  • दिल्ली में 12–14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन

    3/12/2026 12:08:02 AM
    नई दिल्ली
  • DU के कला संकाय में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ "मदारी" का समापन

    2/11/2026 7:32:30 PM
    नई दिल्ली
  • स्कॉच से वोडका तक: आर्डेंट की नई प्रीमियम पेशकश

    2/11/2026 12:13:54 PM
    नई दिल्ली
  • क्रेडाई का फोकस: सतत विकास और कौशल सशक्तिकरण

    2/11/2026 12:09:01 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED