कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश के सार्वजनिक क्षेत्र, संयुक्त क्षेत्र और निजी क्षेत्र की फर्टिलाइज़र कंपनियों की प्रतिनिधि संस्था फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) ने शैलेश सी. मेहता को अपना नया चेयरमैन चुना है। श्री मेहता, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड और महाधन एग्रीटेक लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। फर्टिलाइजर उद्योग में चार दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, श्री मेहता ने पांच वर्षों से अधिक समय तक फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पश्चिमी क्षेत्र के चेयरमैन के रुप में कार्य कर चुके है। फर्टिलाइजर उद्योग की पिछले दो दशकों में भारत की कृषि उपज में 60 फीसदी और बागवानी उपज में 40 फीसदी की वृद्धि में अहम भूमिका रही है। यह उद्योग अपनी परिचालन दक्षताओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप बनाए रखते हुए करोड़ो भारतीय किसानों तक सब्सिडीयुक्त उर्वरकों की प्रभावी आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर श्री मेहता ने कहा, “भारत की खाद्य संकट की स्थिति से वैश्विक कृषि निर्यातक बनने की यात्रा उल्लेखनीय रही है। फर्टिलाइज़र उद्योग इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है, और अब यह अधिक संतुलित और पोषक तत्व से समृद्ध उर्वरकों पर ध्यान दे रहा है जो सतत विकास को प्रोत्साहित करते हैं। मेरे लिए यह अत्यंत सम्मान की बात है कि मुझे सरकार, उद्योग और हमारे किसानों के बीच एक सेतु के रूप में काम करने का अवसर मिला है- जो वैश्विक मानचित्र पर भारतीय किसानों और कृषि उत्पादकता को ऊपर उठाने और ऊंचा स्थान दिलाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।”
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2024 में अपने पहले संस्करण की ज़बरदस्त सफलता के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर्स की एक जा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन के तहत नई ..Read More
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा रविवार को नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में 'ओटीटी प्ल ..Read More
घातक सड़क दुर्घटनाओं के इतिहास वाले उच्च जोखिम वाले गलियारों में आपातकालीन चिकित्सा दे ..Read More
भारत में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) अब केवल अनुपालन या खर्च तक सीमित नहीं रह ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन इल ..Read More
मैथिली भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु समर्पित प्रतिष्ठित संस्था मैथिली ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का गोवा के ..Read More