विश्व पर्यावरण दिवस मनाने और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने आज सुबह नेहरू पार्क, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करने के लिए 'लेगरस्ट्रोमिया (भारत का गौरव)' का एक पौधा लगाया। इस अवसर पर, वृक्षारोपण करने के बाद केशव चंद्रा ने कहा कि इस पर्यावरण दिवस में योगदान देने का सबसे प्रभावशाली तरीका एक पेड़ लगाना है। पेड़ पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ हमारे पर्यावरण के महत्वपूर्ण घटक हैं और इस प्रकार पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए कई लाभ प्रदान करते हैं। वे प्राकृतिक वायु शोधक के रूप में कार्य करते हैं और इस प्रकार कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन को छोड़ते हैं।
उन्होंने बताया कि एनडीएमसी अपने क्षेत्र में लगभग 2,000 पेड़ और लगभग 05 लाख झाड़ियाँ लगाने के लिए एक गहन वृक्षारोपण अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में मानसून के मौसम के आगमन के अनुरूप वृक्षारोपण गतिविधियाँ शुरू होने वाली हैं। वर्ष 2025 के लिए ये नए लक्ष्य हरियाली को बढ़ाने या अंतराल वृक्षारोपण की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण के बाद निर्धारित किए गए हैं। आज के वृक्षारोपण अभियान के तहत, एनडीएमसी के सचिव तारिक थॉमस ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधे लगाए।
पालिका परिषद के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का विषय "प्लास्टिक प्रदूषण को हराना" है। प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी के हर कोने में व्याप्त है - यहाँ तक कि आज हमारे शरीर में भी माइक्रोप्लास्टिक के रूप में मौजूद है। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करता है। 2025 में विश्व पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण को हराने पर केंद्रित होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की और सभी क्षेत्रों के लोगों से प्लास्टिक प्रदूषण को हराने, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पुन: उपयोगी विकल्पों को अपनाने और जिम्मेदारी से पुनर्चक्रण (रीसायकल) करने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। इसमें प्लास्टिक की थैलियों, स्ट्रॉ और बोतलबंद पानी से बचना और पुन: उपयोगी थैलियों, पानी की बोतलों और खाद्य कंटेनरों का चयन करना शामिल है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी ने इस सप्ताह नई दिल्ली क्षेत्र में तीन स्थानों - कनॉट प्लेस, खान मार्केट और मालचा मार्केट में तीन दिवसीय रीसाइकिल मेला आयोजित किया। इस कार्यक्रम ने कचरा उत्पादन को कम करने, सामग्रियों का पुन: उपयोग करने और विभिन्न प्रकार के कूड़े कचरे को जिम्मेदारी से पुनर्चक्रित (रीसायकल) करने के बारे में जनता को शिक्षित और प्रोत्साहित किया। एनडीएमसी के रीसाइकिल मेले ने पुनर्चक्रण / रीसायकल योग्य वस्तुओं के संग्रह केंद्र के रूप में कार्य किया और पुनर्चक्रित / रीसाइकल्ड सामग्रियों से बने सुलभ, बाजार-तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया - जो उपयोगी आर्थिक और पर्यावरणीय अनुकूलता को दर्शाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, एनडीएमसी ने अपने अधिकार क्षेत्र में सभी दुकानों में "कूड़ा मुक्त क्षेत्र" स्टिकर वितरित करना भी शुरू किया है। दुकानदार गर्व से अपने प्रवेश द्वारों पर इन्हें प्रदर्शित करेंगे, ताकि स्वच्छ और हरित एनडीएमसी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शा सकें। स्टिकर पर मुख्य संदेश हैं: सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है, पर्यावरण के अनुकूल विकल्प चुनें और डस्टबिन का उपयोग करें - कूड़ा न फैलाएं।
एनडीएमसी ने अपने सभी क्षेत्रों को कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। नागरिकों के व्यवहार में बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, और दुकानदार जनता को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एनडीएमसी सभी से इस पहल का समर्थन करने और शहर को स्वच्छ, हरा-भरा रखने और वास्तव में भारत की राजधानी का दिल बनने के योग्य बनाने में मदद करने का आग्रह करती है ।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2024 में अपने पहले संस्करण की ज़बरदस्त सफलता के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर्स की एक जा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन के तहत नई ..Read More
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा रविवार को नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में 'ओटीटी प्ल ..Read More
घातक सड़क दुर्घटनाओं के इतिहास वाले उच्च जोखिम वाले गलियारों में आपातकालीन चिकित्सा दे ..Read More
भारत में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) अब केवल अनुपालन या खर्च तक सीमित नहीं रह ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन इल ..Read More
मैथिली भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु समर्पित प्रतिष्ठित संस्था मैथिली ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का गोवा के ..Read More