Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

व्यापारी भारतीय अर्थव्यवस्था के मुख्य स्तम्भ: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

By: Dilip Kumar
11/26/2025 8:34:03 AM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) से आग्रह किया कि वह इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के सहयोग से दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा “स्वदेशी मेला” आयोजित करे। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित मेगा आयोजन वैश्विक मंच के रूप में कार्य करे, जो भारत के व्यापार और उद्योग की ताकत, नवाचार एवं विविधता को प्रदर्शित करे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को विश्व पटल पर अग्रसर करे। कैट राष्ट्रीय व्यापार नेतृत्व सम्मेलन में देश के 28 राज्यों से आए 200 से अधिक प्रतिष्ठित व्यापारिक नेता मौजूद थे।

श्री गोयल ने कहा कि “भारत के व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और विकास के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं।” उन्होंने CAIT की सतत पहलों की सराहना करते हुए निम्न पहलुओं के महत्व पर विशेष बल दिया- व्यापारियों के लिए मज़बूत कौशल विकास कार्यक्रम, महिला उद्यमियों के व्यापक सशक्तिकरण, साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, आधुनिक, प्रौद्योगिकी आधारित, वैश्विक प्रतियोगिता वाले व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण।

श्री गोयल ने कैट से यह भी आग्रह किया कि वह स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती और अन्य प्रमुख व्यापारिक संगठनों एवं वाणिज्य मंडलों के साथ मिलकर देश भर में स्वदेशी मेले आयोजित करे और “वोकल फॉर लोकल” को एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन के रूप में विकसित करे। उन्होंने आगे उत्तर मुंबई स्थित अपने संसदीय क्षेत्र के कौशल विकास केंद्र को CAIT को सौंपने का प्रस्ताव भी दिया, ताकि क्षेत्र में चल रही कौशल विकास पहलों को और सशक्त किया जा सके।

सभा को संबोधित करते हुए चाँदनी चौक के सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने देश के व्यापारियों के निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा—
“देशभर के व्यापारी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। Ease of Doing Business की उनकी परिकल्पना ने बेहतर प्रणालियों, आधुनिक तकनीक और नए अवसरों के माध्यम से व्यापारियों को सशक्त बनाया है।”

श्री खंडेलवाल ने कहा कि कैट व्यापारियों के हितों की रक्षा, नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाने और देश में अधिक संगठित एवं मजबूत रिटेल व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने संगठनात्मक ढांचे को देशभर में और सुदृढ़ करने तथा व्यापारियों को जमीनी स्तर तक सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कैट की भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसमें प्रमुख प्राथमिकताएँ शामिल हैं—क्षमता निर्माण, नीति वकालत,डिजिटल सशक्तिकरण, व्यापक व्यापार सुधारों के लिए राष्ट्रीय अभियान।


related topics

रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नया बोल्ड कैंपेन — ‘मैं नहीं तो कौन बे’ लॉन्च

12/4/2025 10:13:28 PM

रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे& ..Read More

महाराष्ट्र–राजस्थान की साझेदारी से स्टार्टअप्स को नए मौके

12/4/2025 10:09:30 PM

महाराष्ट्र सरकार और टाई राजस्थान ने राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट 2026 के लिए ..Read More

किआ इंडिया ने लॉन्च किया ‘शाइन ज़ोन’, प्रीमियम कार केयर अब और सुविधाजनक

12/4/2025 9:57:06 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी क ..Read More

भारत मंडपम में 1–5 मई तक होगा सबसे बड़ा स्वदेशी मेला

12/4/2025 9:50:10 PM

भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहास ..Read More

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत केंद्रीय विवि के छात्र परिषद चुनाव में ABVP की शानदार जीत

12/4/2025 7:17:28 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिसंबर को संपन्न हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय स ..Read More

वन्देमातरम का विरोध देश द्रोही मानसिकता का परिचायक: विहिप

12/4/2025 6:43:02 PM

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि मजहब की आ ..Read More

छोटे किसानों को मिलें ज्यादा से ज्यादा लाभ, उनकी आय भी बढ़े-शिवराज सिंह

12/4/2025 6:39:24 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता ..Read More

संसद में उठा दिल्ली के मास्टर प्लान का मुद्दा, सांसद ने कहा जल्द से जल्द हो नोटिफाई

12/4/2025 12:23:01 AM

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More

गो विधायकों का जगद्गुरु शंकराचार्य ने कराया शपथ ग्रहण समारोह

12/3/2025 6:47:50 PM

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नया बोल्ड कैंपेन — ‘मैं नहीं तो कौन बे’ लॉन्च

    12/4/2025 10:13:28 PM
    जयपुर
  • महाराष्ट्र–राजस्थान की साझेदारी से स्टार्टअप्स को नए मौके

    12/4/2025 10:09:30 PM
    जयपुर
  • भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने को पर्यटन मंत्रालय और मास्टरकार्ड में एमओयू

    12/4/2025 10:04:35 PM
    नई दिल्ली
  • किआ इंडिया ने लॉन्च किया ‘शाइन ज़ोन’, प्रीमियम कार केयर अब और सुविधाजनक

    12/4/2025 9:57:06 PM
    नई दिल्ली
  • आमिर खान की जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान, लीड रोल में वीर दास-मोना सिंह 

    12/4/2025 9:54:18 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED